Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ ने की एशिया कप के विजेता की घोषणा, इस टीम को बताया विजेता

पूर्व पाकिस्तानी कप्तान राशिद लतीफ ने यूएई में शुरु होने जा रहे एशिया कप-2018 के विजेता की घोषणा की है. साथ ही लतीफ ने भारतीय टीम को विराट कोहली की गैरमौजूदगी में काफी कमजोर टीम बताया है. एशिया कप 15 सितंबर से शुरु हो रहा है, जिसका पहला मैच श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच खेला जाएगा.

ये बोले राशिद लतीफ 

लतीफ ने द नेशन को दिए इन्टरव्यू में यूएई में पाकिस्तान टीम को सबसे ज्यादा मजबूत बताते हुए कहा ”पिछले एक दशक से पाकिस्‍तान क्रिकेट के लिए यूएई उसका घर है. वे वहां की परिस्थितियों को बेहतर तरीके से समझते हैं. उनके पास खिताब को जीतने का सुनहरा मौका है. भारतीय टीम विराट कोहली की अनुपस्थिति में अधिक कमजोर हो गई है. लेकिन पाकिस्‍तानी टीम उन्‍हें हल्‍के में नहीं लेनी चाहिए”

पाकिस्तानी बल्लेबाजी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा ”पाकिस्तान की बल्लेबाजी बेहद संतुलित है. पिछले कुछ मैचों में निरंतर अच्छा किया है. मैं मानता हूं फखर ज़मान एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी होंगे. वह शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे हैं और अपने प्रदर्शन से चौंका रहे हैं. वह पाकिस्तान को एक अच्छी शुरुआत दिला सकते हैं. वह पूरे टूर्नामेंट के दौरान महत्वपूर्ण भूमिका में बने रहेंगे”

पाकिस्तान की गेंदबाजी को लेकर लतीफ ने कहा ”जुनैद खान की वापसी गेंदबाजी को और अधिक मजबूत बनाएगी. वह मोहम्मद आमिर और फहीम अशरफ साथ मिलाकर खतरनाक गेंदबाजी जोड़ी बनाएंगे, जबकि शादाब खान भी निश्चित रूप से मजबूती प्रदान करेंगे”

”शोएब मालिक हमेशा की तरह मध्यक्रम की रीढ़ की हड्डी रहेंगे. उनके पास काफी अनुभव है और मैच को पढ़ सकते हैं, जिसका फायदा पाकिस्तान टीम को मिलेगा. कुलमिलाकर, देखें तो पाकिस्तान टीम काफी संतुलित है और एशिया कप जीतने की क्षमता है”

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का पांचवा मैच 19 सितंबर को खेला जाएगा. विराट कोहली की अनुपस्थिति में भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों के में होगी.

The post पूर्व पाकिस्तान कप्तान राशिद लतीफ ने की एशिया कप के विजेता की घोषणा, इस टीम को बताया विजेता appeared first on SportzWiki Hindi.