Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

स्टार स्पोर्ट्स ने विराट को एशिया कप में जगह न देने पर बीसीसीआई को लगाई लताड़, तो बोर्ड ने दो टूक में दिया जवाब

एशिया कप 2018 की शुरुआत हो चुकी है. यूएई में खेले जा रहे एशिया कप पहला मैच भारतीय टीम 18 सितंबर को हांगकांग के खिलाफ खेलेगी. उससे पहले विराट कोहली के आराम दिए जाने पर ब्रॉडकास्टर और बीसीसीआई के बीच जंग छिड़ गयी है.

मौजूदा समय में एशिया कप के प्रसारण के अधिकार स्टार स्पोर्ट्स के पास हैं. विराट कोहली के टीम इंडिया में चयन न होने पर स्टार स्पोर्ट्स ने एशियन क्रिकेट काउंसिल(एसीसी) में सवाल उठाए.

स्टार स्पोर्ट्स ने अपनी दलील देते हुए ये कहा 

स्टार स्पोर्ट्स ने एसीसी के खेल विकास प्रबंधक तुसिथ परेरा को अपनी आपत्ति जताते हुए एक मेल किया. इस मेल में लिखा ”हमारे मुताबिक एशिया कप के लिए दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज की अनुपस्थिति की घोषणा टूर्नामेंट के महज 15 दिन पहले करना एक करार झटका है. इससे टूर्नामेंट से राजस्व और वित्तीय लाभ पर गहरा असर पड़ेगा.”

ब्रॉडकास्टर ने आपत्ति जताते हुए कहा कि एसीसी बीसीसीआई से संपर्क करे. साथ ही उन्होंने ये स्पष्ट किया कि मीडिया अधिकार करार के मुताबिक(एमआरए) एसीसी को यह सुनिश्चित करना होता है कि सर्वश्रेष्ठ टीमें टूर्नामेंट में भाग लें.

बीसीसीआई का जवाब 

बीसीसीआई के सीईओ राहुल जौहरी ने परेरा को अपने जवाब में लिखा ”कृपया इस बात पर ध्यान दें कि टूर्नामेंट में भागीदारी के लिए सर्वश्रेष्ठ टीम चयन बीसीसीआई का विशेषाधिकार है. एसीसी या इसके ब्रॉडकास्टर किसी एक खिलाड़ी के चयन का दबाव नहीं बना सकते. साथ ही किसी चयन समिति के फैसले पर सवाल भी नहीं उठा सकते हैं कि कौन सी टीम विशेष टूर्नामेंट के लिए सर्वश्रेष्ठ होगी.”

तीनों टीमों की कप्तानी संभाल रहे विराट कोहली मौजूदा समय में दुनिया के सबसे लोकप्रिय खिलाड़ियों में से के हैं. लगातार क्रिकेट खेलने के चलते उन्हें इस एशिया कप में आराम दिया गया और रोहित शर्मा को कप्तानी सौंपी गयी. कोहली अक्टूबर में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम में वापसी करेंगे. जबकि इसके बाद भारत को ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाना है.

The post स्टार स्पोर्ट्स ने विराट को एशिया कप में जगह न देने पर बीसीसीआई को लगाई लताड़, तो बोर्ड ने दो टूक में दिया जवाब appeared first on SportzWiki Hindi.