यूएई में खेले जा रहे एशिया कप में भारतीय टीम जहाँ फाइनल में पहुँच चुकी है। वहीं अब इसमें बुकी के शामिल होने की खबरें आ रही है। टूनामेंट के शुरू होने से पहले ही इस बात की आशंका जताई जा रही थी कि ऐसा कुछ हो सकता है और अब इसपर मुहर भी लग गई है। बुकी ने अफगानिस्तान के खिलाफ से संपर्क बनाने की कोशिश की है।
अफगानिस्तान और पाकिस्तान मैच का मामला

यह मामला 20 सितंबर को अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए मैच की है। उस मैच से पहले भारतीय बुकी ने अफगानिस्तान के खिलाड़ी से संपर्क की कोशिश की थी। हालाँकि, खिलाड़ी ने समझदारी दिखाते हुए तुरंत अपने टीम मैनेजर को इसकी जानकारी दी। इसके बाद मैनेजर ने भारतीय स्टाफ की मदद से एंटी करप्शन यूनिट को इसकी जानकारी दी।
एंटी करप्शन यूनिट के पास पहले से इनपुट

एशिया कप में बुकी की गतिविधियों को लेकर एंटी करप्शन यूनिट के पास पहले से काफी इनपुट मौजूद हैं। यह टीम श्रीलंका के टूर्नामेंट से जल्दी बाहर होने की भी जाँच कर रही है। हम सभी को पता है कि श्रीलंका की टीम अफगानिस्तान और बांग्लादेश जैसी टीम से हारकर इस टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई थी। आईसीसी ने पहले से यहाँ दो ऑफिसर भेजे हुए हैं।
पाकिस्तान से हार गई थी अफगान टीम

यह जिस मैच से पहले का मामला है उस मैच में पाकिस्तान की टीम ने अफगानिस्तान को 3 विकेट से हरा दिया था। उस मैच में अफगानिस्तान की टीम ने बल्ले और गेंद से शानदार खेल दिखाया लेकिन वह पाकिस्तान को जीत से नहीं रोक पाई।
इसके बाद सुपर 4 का अपना दूसरा मैच हारकर अफगान टीम एशिया कप से भी बाहर हो चुकी है। बांग्लादेश के खिलाफ हुए एक और नजदीकी मैच को अफगान टीम ने अपने हाथ से जाने दिया। टीम को अंतिम 10 गेंदों में 12 रनों की जरूरत थी लेकिन अफगानिस्तान के बल्लेबाज इसे हासिल नहीं कर पाए और 3 रनों से मैच को हार गए।
The post एशिया कप पर फिक्सिंग का साया, अफगानिस्तान खिलाड़ी से बुकी ने किया संपर्क appeared first on SportzWiki Hindi.