भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा आज 30 वर्ष के हो गए हैं. 2 सितंबर 1988 को दिल्ली में जन्मे ईशांत शर्मा का करियर बेहद ही उतार-चढ़ाव भरा रहा. वर्ष 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले ईशांत शर्मा 6 फीट 4 इंच लंबे हैं. अपनी इस लंबाई का फायदा उठाते हुए इशांत ने शानदार गेंदबाजी कर भारतीय टीम को कई मैच जिताए.
सचिन तेंदुलकर ने दी बधाई
दुनिया के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने इशांत को एक अलग अंदाज़ में जन्मदिन की बधाई दी है. आपको बता दें कि आज ही के दिन यानि 2 सितंबर को वर्ल्डकोकोनट डे भी मनाया जाता है. कुछ इसी से जोड़ते हुए सचिन ने इशांत की लंबाई के राज को बताने का प्रयास भी किया.
सचिन ने लिखा ”इशांत पेड़ से नारियल निकालते-निकालते लंबू बन गया. सिर्फ यह बताने की कोशिश कर रहा हूं कि तुम्हारा जन्मदिन वर्डकोकोनट डे पर मनाने के लिए सबसे उपयुक्त है.”
.@ImIshant! पेड़ से नारियल निकालते निकालते, लंबू बन गया! Only fitting that your birthday is celebrated on #WorldCoconutDay.
![]()
Have a great one. pic.twitter.com/5Ig6bHsC5h
— Sachin Tendulkar (@sachin_rt) September 2, 2018
मौजूदा समय में इशांत शर्मा भारतीय टीम के साथ इंग्लैंड दौरे पर हैं. जहां पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जा रही है. इस दौरान इशांत शर्मा शानदार गेंदबाजी कर रहे हैं. पहले मैच की एक पारी में इशांत ने पांच विकेट भी चटकाए थे.

वहीं साउथहैम्पटन में खेले जा रहे टेस्ट मैच में इशांत शर्मा ने एक उपलब्धि भी अपने नाम की है. वह टेस्ट में 250 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं. ऐसा करने वाले वह 7वें भारतीय गेंदबाज बने हैं. जबकि कपिल देव और ज़हीर खान के बाद तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं.
इशांत शर्मा ने भारत के लिए अभी तक 86 टेस्ट और 80 वनडे और 14 टी-20 मैच खेले हैं. टेस्ट में इशांत जहां 250 विकेट के आंकड़े को छू चुके हैं. वहीं वनडे में इशांत के नाम 115 विकेट दर्ज हैं.
The post इशांत शर्मा के जन्मदिन पर सचिन तेंदुलकर ने बताया लंबाई का राज, जन्मदिन पर दिया ये बधाई संदेश appeared first on SportzWiki Hindi.
Have a great one.