स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खत्म हो गई हैं। यह टेस्ट सीरीज इंग्लैंड ने 4-1 से अपने नाम कर ली है। लंदन के 'द ओवल' मैदान पर खेला गया पांचवा और अंतिम टेस्ट भी इंग्लैंड ने 118 रन से जीत दर्ज की है। वहीं इंग्लैंड ने जीत के साथ एलिस्टेयर कुक को शानदार विदाई दी। लेकिन इस सीरीज में कई हैरान कर देने वाले पल देखने को मिले।
इस टेस्ट सीरीज में जेम्स एंडरसन ने शानदार गेंदबाजी की और आखिरी टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ग्लेन मैक्ग्रा को पीछे छोड़ते हुए टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने मोहम्मद शमी को बोल्ड करके अपना 564वां विकेट लिया और इस तरह से ग्लेन मैकग्रा को पीछे छोड़ा। लेकिन भारत के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद एंडरसन इमोशनल हो गए।
दरअसल, एंडरसन अपने साथी खिलाड़ी एलिस्टेयर कुक को लेकर काफी इमोशनल हो गए थे। एलिस्टेयर कुक का ये अंतिम टेस्ट था, उन्होंने इस टेस्ट से पहले ही संन्यास लेने की घोषणा कर दी थी। कुक और एंडरसन ने इंग्लैंड के लिए काफी साथ में क्रिकेट खेला है। कुक का ये आखिरी इंटरनेशनल मैच था। मैच के बाद जब एंडरसन ने कुक के बारे में बात की तो, उनकी आंखें भरी हुई थीं। उन्होंने कहा, 'मैं खुश हूं कि कुक मेरा वो खास विकेट देखने के लिए मैदान पर मौजूद था। मैं इस जीत से बहुत खुश हूं।'
एंडरसन ने कहा, 'जब केएल राहुल पर पंत साझेदारी निभा रहे थे, तो हमें लगा था कि वो लक्ष्य के करीब पहुंच जायेंगे। मैं अच्छी लय में गेंदबाजी कर रहा था और जो रूट को मुझपर भरोसा था। उन्होंने मुझे नई गेंद थमाई। कुक मेरे बेस्ट साथी खिलाड़ी हैं और मैं उन्हें बहुत मिस करूंगा। वो शानदार खिलाड़ी रहे और हमेशा मेरे लिए मौजूद थे।'
Herald