Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बर्थडे स्पेशल- आज हैं उस भारतीय खिलाड़ी का जन्मदिन जिसने अपने पहले ही मैच में बना डाले थे कई रिकॉर्ड, फिर नहीं मिला टीम इंडिया में मौका

साल 2017-18 के रणजी सीजन में हर किसी को चौंकाते हुए विदर्भ की टीम ने रणजी ट्रॉफी का खिताब पहली बार अपने नाम किया। विदर्भ को पहली बार रणजी का खिताब दिलाने में सबसे अहम भूमिका निभाने वाले उनके कप्तान और सलामी बल्लेबाज फैज़ फज़ल ने आज अपने जीवन के 33 बरस पूरे कर लिए हैं।

फैज़ फज़ल आज मना रहे हैं अपना 33वां जन्मदिन

भारतीय टीम के लिए 1 वनडे मैच का प्रतिनिधित्व करने वाले विदर्भ के अनुभवी सलामी बल्लेबाज फैज़ याकूब फज़ल का जन्म 7 सितंबर 1985 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। इनको बचपन से ही क्रिकेट का बड़ा शौक रहा है। इन्होंने साल 2003 में अपने प्रथम श्रेणी क्रिकेट की शुरुआत विदर्भ के लिए की।

भारत के लिए 1 वनडे मैच खेल चुके हैं फैज़

बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज फैज़ फज़ल ने घरेलु क्रिकेट में जबरदस्त प्रदर्शन किया। फैज़ को अपने घरेलु क्रिकेट का ईनाम आईपीएल में मिला जहां वो राजस्थान रॉयल्स की के लिए खेलने में कामयाब रहे। आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के साथ ही घरेलु क्रिकेट के अच्छे प्रदर्शन के दम पर फैज़ ने साल 2016 में जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय वनडे टीम में जगह बनायी।

पहले ही मैच में बनाए 55 रन लेकिन उसके बाद नहीं मिली जगह

15 जून 2016 को जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में खेले गए वनडे मैच में फैज़ फज़ल को शिखर धवन के साथ पारी शुरु करने का मौका मिला और इन्होंने इसे सही ठहराते हुए नाबाद 55 रनों की पारी खेली। इस शानदार पारी के बाद भी इसके बाद फैज़ कभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं दिख सके।

भले ही उन्हें उसके बाद मौका नहीं मिला लेकिन एक वनडे मैच खेलकर ही अपने नाम कई रिकॉर्ड बनाए। फैज़ अपने पहले ही वनडे मैच में अर्धशतक लगाने वाले 14वें भारतीय बल्लेबाज बने। तो वहीं पचासा जड़ने वाले तीसरे सलामी बल्लेबाज बने। उन्होंने 30 साल 282 दिनों की उम्र में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इस तरह से वो भारत के लिए सबसे ज्यादा उम्र में डेब्यू करने वाले 7वें खिलाड़ी बने।

पिछले रणजी सीजन में विदर्भ को अपनी कप्तानी में दिलाया खिताब

भले ही नेशनल टीम में अच्छी पारी के बाद भी फैज़ की अनदेखी की गई लेकिन इन्होंने घरेलु क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया। इतना ही नहीं पिछले रणजी सीजन में इनकी कप्तानी में विदर्भ ने पहली बार रणजी के रण में कामयाबी हासिल की। पूरे टूर्नामेंट के दौरान फैज़ का बल्ला जमकर बोला और कप्तानी प्रदर्शन करते हुए दूसरे सबसे सर्वश्रेष्ठ रन स्कोरर रहे। इन्होंने 9 मैचों में 70.15 की औसत से 912 रन बनाए और खिताबी जीत में बड़ी भूमिका निभायी।

फैज़ फज़ल के घरेलु क्रिकेट सफर के अब तक 15 साल पूरे हो चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 101 प्रथम श्रेणी क्रिकेट में 41.57 की औसत से 7026 रन बनाए। जिसमें उनके नाम 16 शतक और 34 अर्धशतक हैं।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

 

The post बर्थडे स्पेशल- आज हैं उस भारतीय खिलाड़ी का जन्मदिन जिसने अपने पहले ही मैच में बना डाले थे कई रिकॉर्ड, फिर नहीं मिला टीम इंडिया में मौका appeared first on SportzWiki Hindi.