Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विश्व कप को लेकर वीरेंद्र सहवाग ने धोनी के लिए दिया ये बड़ा बयान

इंटरनेट डेस्क। भारतीय टीम ने अभी से ही 2019 में होने वाले क्रिकेट विश्व कप की तैयारी शुरू कर दी है। दुनिया की नंबर वन टीम भारतीय टीम विश्व कप पर फिर से अपना कब्जा जमाने के इरादे से ही मैदान में उतरने के लिए पूरी तरह तैयार है। लेकिन हाल ही में इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम के प्रदर्शन ने सबको निराश किया है। साथ ही एक से एशिया कप शुरू होने जा रहा है। पिछले क्रिकेट विश्व कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले महेंद्र सिंह धोनी का अगले क्रिकेट विश्व कप में खेलना अभी तक अभी के लिए सस्पेंस बना हुआ है। हाल ही में पूर्व क्रिकेटर वीरेन्द्र सहवाग ने भी महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक महत्वपूर्ण बयान दिया है। आपको बता दे की महेंद्र सिंह धोनी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले लिया है।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि इस विश्व कप में भारतीय टीम के पास जीतने का एक और शानदार मौका है, साथ ही बेहतर खिलाड़ी टीम ही 2019 के विश्व कप में जीत दिला सकते है। साथ ही बताया जा रहा है कि इंग्लैंड में हाल ही में खेली गई एकदिवसीय सीरीज भारत हार गया था और इस दौरान धोनी के प्रदर्शन को लेकर उनकी काफी आलोचना हुई थी। इस बात को लेकर हाल ही में वीरेन्द्र सहवाग ने कहा है कि 2019 के विश्व कप में पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी को टीम के साथ खेलना चाहिए। उनको भारत की एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट टीम का हिस्सा बने रहना चाहिए।

साथ ही बताया जा रहा है कि आपको बता दे फाइनल तक 38 वर्ष के हो जायेंगे लेकिन उनका वनडे करियर शानदार रहा है जिसमें उनके नेतृत्व में भारतीय टीम का 2011 में विश्व कप जीतकर चैंपियन बनना भी शामिल है। सहवाग ने कहा है की पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का अगले विश्व कप तक भारत की वनडे टीम में बने रहना जरूरी है।



Herald