Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

कोहली और मीराबाई चानू को मिला राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार, अनुष्का ने किया ये काम

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली को मंगलवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में प्रतिष्ठित राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उनको अपने खेल में लगातार शानदार प्रदर्शन के लिए दिया गया। विराट लगातार तीन साल से बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। उन्हें इससे पहले 2016 और 2017 में भी इस पुरस्कार के लिए अपना नाम दिया था। कोहली ने अब तक 71 टेस्ट मैचों में 6147 रन और 211 वनडे में 9779 रन बनाये हैं।

वहीं विराट कोहली के साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा और उनकी माँ भी मौजूद थी। जब विराट को खेल रत्न मिल रहा था तब अनुष्का विराट का हौसला बढ़ा रही थी। विराट की माँ और अनुष्का इस दौरान काफी खुश थी।

दूसरी तरफ मीराबाई चानू को पिछले साल विश्व चैंपियनशिप में 48 किग्रा भारवर्ग में स्वर्ण पदक जीतने के लिए इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया। उन्होंने इस साल राष्ट्रमंडल खेलों में भी सोने का तमगा जीता था। लेकिन चोट के कारण एशियाई खेलों में भाग नहीं ले पायी थीं।

इन खिलाड़ियों को मिला पुरस्कार:

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार: विराट कोहली और मीराबाई चानू।

अर्जुन पुरस्कार: नीरज चोपड़ा, जिन्सन जॉनसन और हिमा दास (एथलेटिक्स); एन सिक्की रेड्डी (बैडमिंटन); सतीश कुमार (मुक्केबाजी); स्मृति मंदाना (क्रिकेट); शुभंकर शर्मा (गोल्फ); मनप्रीत सिंह, सविता (हॉकी); रवि राठौड़ (पोलो); राही सरनोबत, अंकुर मित्तल, श्रेयसी सिंह (निशानेबाजी); मनिका बत्रा, जी सथियान (टेबल टेनिस); रोहन बोपन्ना (टेनिस); सुमित (कुश्ती); पूजा काडिया (वुशु); अंकुर धामा (पैरा-एथलेटिक्स); मनोज सरकार (पैरा-बैडमिंटन)।

द्रोणाचार्य पुरस्कार: सी ए कुट्टप्पा (मुक्केबाजी); विजय शर्मा (भारोत्तोलन); ए श्रीनिवास राव (टेबल टेनिस); सुखदेव सिंह पन्नू (एथलेटिक्स); क्लेरेंस लोबो (हॉकी, आजीवन); तारक सिन्हा (क्रिकेट, आजीवन); जीवन कुमार शर्मा (जूडो, आजीवन); वी आर बीडु (एथलेटिक्स, आजीवन)।

ध्यान चंद पुरस्कार: सत्यदेव प्रसाद (तीरंदाजी); भरत कुमार छेत्री (हॉकी); बॉबी अलॉयसियस (एथलेटिक्स); चौगले दादू दत्तात्रेय (कुश्ती)।



Herald