भारतीय क्रिकेट टीम को चलाने वाला आका यानि भारतीय क्रिकेट कन्ट्रोल बोर्ड की पूरे क्रिकेट जगत में खास वर्चस्व है। बीसीसीआई की आईसीसी के साथ ही सभी देशों की क्रिकेट बोर्ड के बीच बहुत ही खास ओहदा है। विश्व विख्यात भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी जिस बोर्ड के बैनर तले खेल रहे हो और उसी बोर्ड के अधिकारी पर यौन शोषण का आरोप लगे तो ये कितना शर्मसार करने वाला मामला है।

बीसीसीआई के वरिष्ठ अधिकारी पर लगा यौन शोषण का गंभीर आरोप
पूरे क्रिकेट जगत में अपने रूतबे के लिए मशहूर बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी पर सनसनीखेज आरोप लगा है। बीसीसीआई में मौजूद एक महिला कर्मचारी के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बिहार के सचिव आदित्य कुमार वर्मा ने लगाया है। आदित्य कुमार ने आरोपी के नाम का खुलासा नहीं किया लेकिन इस सनसनीखेज बात का खुलासा किया है।

बिहार क्रिकेट के सचिव आदित्य कुमार ने किया इसका खुलासा
आदित्य कुमार ने बीसीसीआई के इस वरिष्ठ अधिकारी पर महिला कर्मचारी के साथ यौन शोषण करने के बाद भी सीओए विनोद राय के द्वारा कार्यवाही नहीं करने का भी आरोप लगाया है। आदित्य कुमार ने इन सारी बातों को लेकर बीसीसीआई के सीओए विनोद राय को एक पत्र लिखा है। इस पत्र को डीएनए ने एक्सेस कर दिया है।

आदित्य वर्मा ने सीओए विनोद राय पर भी लगाया कार्यवाही नहीं करने का आरोप
जिसमें आदित्य कुमार वर्मा ने बीसीसीआई के सीओए विनोद राय पर गंभीर आरोप लगाते हुए उनकी बीसीसीआई के उस आरोपी अधिकारी पर कार्यवाही नहीं करने पर जमकर आड़े हाथ लिया है। आदित्य कुमार की ओर से कहा गया है कि वो(विनोद राय) अपनी ड्यूटी निभाने में नाकामयाब रहे हैं। और उन्होंने इस मामले की जांच कराने के लिए कोई आंतरिक जांच तक नहीं करायी। जबकि सुप्रीम कोर्ट नें भारत में यौन शोषण की जांच के लिए विशाखा गाइड लाइन बनायी है।

महिला कर्मचारी को अधिकारी ने धमकाकर करवा दिया चुप
विनोद राय को संबोधित करते हुए पत्र में आदित्य कुमार वर्मा ने लिखा कि” ये बहुत ही शर्मनाक है कि आपने एक अधिकारी को बचाने के लिए कानून से विपरित जाकर कार्यवाही की। आरोपी अधिकारी ने पीड़िता महिला कर्मचारी को धमकाकर चुप करवा दिया। हालांकि पीड़िता ने अपने सहयोगी कर्मचारियों से इस बारे में बात की लेकिन फिर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post बीसीसीआई के सीनियर अधिकारी पर लगा यौन उत्पीड़न का गंभीर आरोप, विनोद राय ने भी नहीं की कार्यवाही appeared first on SportzWiki Hindi.