एक तरफ जहां शुक्रवार 7 सितंबर से भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पांचवा व अंतिम टेस्ट मैच खेला जाना है. वहीं दूसरी तरफ इस मैच से पहले क्रिकेट प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही है. दरअसल, इंग्लैंड के एक पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का निधन हो चुका है.
एलन ओकमैन का हुआ निधन

पूर्व इंग्लैंड ऑलराउंडर एलन ओकमैन का निधन हो गया है. वह 88 वर्ष के थे. ओकमैन ने 1947 से 1968 तक ससेक्स के लिए कुल 22 साल तक क्रिकेट खेला.
उन्होंने क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद कोचिंग में भी अपना हाथ अजमाया. उन्होंने काउंटी टीम वारविकशायर के कोच पद की भूमिका भी निभाई थी. उन्होंने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट खेले है.
जिस टेस्ट मैच में जिम लेकर ने एक ही पारी में 10 विकेट लेने का एक शानदार रिकॉर्ड बनाया था. उस मैच में एलन ओकमैन भी खेले थे. इस मैच में उन्होंने पांच शानदार कैच हासिल किये थे. एलन ओकमैन का जन्म 20 अप्रैल 1933 को ससेक्स के हेस्टिंग्स में हुआ था. वह दायें हाथ के बल्लेबाज थे.
दो टेस्ट मैच खेले है इंग्लैंड के लिए

एलन ओकमैन ने इंग्लैंड की टीम के लिए 2 टेस्ट मैच खेले है. जिसमे वह 7.00 की औसत से मात्र 14 रन ही टीम के लिए बना पाये. हालाँकि, वह इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेट के बहुत बड़े बल्लेबाज माने जाते थे.
उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के कुल 538 मैच खेले है. जिसमे उन्होंने 26.17 की औसत से 21800 रन बनाये. इस दौरान उन्होंने कुल 22 शतक व 101 अर्धशतक लगाये. वही 594 कैच भी पकड़े है. उन्होंने प्रथम श्रेणी क्रिकेट में कुल 736 विकेट भी हासिल किये हुए है.
एलन ओकमैन ने 17 लिस्ट ए करियर के भी मैच खेले. जिसमे उन्होने 21.33 की औसत से 320 रन बनाये. इस दौरान उन्होंने दो अर्धशतक लगाये थे.
उन्होने अपना टेस्ट डेब्यू इंग्लैंड के लिए 12 जुलाई 1956 में लीड्स के मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था. उन्होंने 1947 से लेकर 1968 तक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेला.
The post भारत-इंग्लैंड पांचवे टेस्ट मैच से पहले आई बुरी खबर, पूर्व दिग्गज खिलाड़ी का हुआ निधन appeared first on SportzWiki Hindi.