स्पोर्ट्स डेस्क। 19 सितंबर से विजय हजारे ट्रॉफी की शुरुआत होनी हैं। 20 अक्टूबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट को वनडे फॉर्मेंट में खेला जाएगा। विजय हजारे ट्रॉफी को लेकर पंजाब टीम की घोषणा कर दी गई हैं। पंजाब की टीम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर उर्फ़ सिक्सर किंग युवराज सिंह को जगह दी गई हैं। युवराज को पंजाब की टीम में जगह मिलना ही उनके फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी हैं।
मैच के दौरान अफगानिस्तान के खिलाड़ियों ने इस्लाम के इस नियम का पालन, जीता दिल
विजय हजारे ट्रॉफी में युवराज सिंह की निगाहें शानदार प्रदर्शन कर भारतीय टीम में वापसी करने की होगी। युवराज सिंह यह जरूर चाहेंगे कि वे भारतीय टीम के लिए 2019 का विश्व कप खेल सके। इसलिए वह विजय हजारे ट्रॉफी में भारतीय चयनकर्ताओं को प्रभावित करने का पूरा प्रयास करेंगे। सिक्सर किंग युवराज सिंह को टीम में जगह दी गई हैं लेकिन उनके साथी खिलाड़ी महान स्पिनर हरभजन सिंह को टीम में स्थान नहीं मिला हैं।
10 साल पहले भिड़ी थी भारत और हांगकांग, रैना और धोनी ने खेली थी तूफानी पारी
भारतीय टीम के ऑफ़ ब्रेक स्पिनर हरभजन सिंह को पंजाब की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में जगह नहीं मिली हैं। वे साल 2015 से भारत की वनडे टीम से भी बाहर चल रहे हैं। पंजाब टीम की कमान मंदीप सिंह को दी गई हैं। वही पंजाब टीम के उपकप्तान स्टार ऑलराउंडर गुरकीरत सिंह रहेंगे।
Asia Cup 2018: कल होगा भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला, भारत ने की ये तैयारी
विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम
मंदीप सिंह (कप्तान), गुरकीरत सिंग मान (उपकप्तान), मनन वोहरा, शुभमन गिल, युवराज सिंह, गितांश खेरा, शरद लाम्बा, अनमोलप्रीत सिंह, शानविर सिंह, मयंक मारकंडे, सिद्धार्थ कौल, मनप्रीत गोनी, बरिंदर सरन, अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, अर्पित पानू।
एशिया कप: हांगकांग के खिलाफ पहली बार टीम में शामिल हो सकता है ये खिलाड़ी, बाहर हो सकते है बुमराह
Herald