Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अंपायर कुमार धर्मसेना ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी शामिल, जाने कौन हैं कप्तान

विश्व क्रिकेट में कई महान खिलाड़ी हुए हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के अस्तित्व के 141 सालों के इतिहास में अब तक कई बड़े और दिग्गज खिलाड़ी मिले हैं। इन्हीं खिलाड़ियों को मिलाकर आए दिन कोई ना कोई अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम चुनने की कोशिश करता है। ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम चुनने का एक तरह से ट्रेंड चल पड़ा है।

अंपायर कुमार धर्मसेना ने चुनी अपनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन

विश्व की ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम का चयन अभी तक तो हमने  पूर्व और वर्तमान खिलाड़ियों के द्वारा चुना जाता देखा था लेकिन इस बार एक इंटरनेशनल अंपायर ने अपनी सर्वकालिन सर्वश्रेष्ठ चुनी है। श्रीलंका के अंपायर कुमार धर्मसेना ने अपनी एक बेस्ट इलेवन टीम चुनी है।

रिकी पोंटिंग को नियुक्त किया अपनी टीम का कप्तान

श्रींलंका के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुके कुमार धर्मसेना मौजूदा समय के बड़े अंंपायरों में शुमार हैं। इन्होंने ऑल टाइम बेस्ट इलेवन टीम का चयन किया। इन्होंने अपनी इस टीम में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान कप्तान रिकी पोंटिंग को कप्तान नियुक्त किया है।

रिकी पोंटिंग को कप्तानी देने के अलावा उन्होंने इस टीम में टीम की सलामी जोड़ी के रूप में ऑस्ट्रेलिया के मैथ्यू हेडन और अपने हमवतन सनथ जयसूर्या को चुना तो टीम की नंबर तीन बल्लेबाज की भूमिका रिकी पोंटिंग को दी गई।

मिडिल ऑर्डर में भारत के सचिन तेंदुलकर के साथ इन दिग्गजों को दी जगह

इसके बाद मिडिल ऑर्डर में भारत के सचिन तेंदुलकर, वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, श्रीलंका के विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा और दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज ऑलराउंडर जैक कालिस को चुना है। इन बल्लेबाजों पर मिडिल ऑर्डर का भार सौंपा गया है।

कुमार धर्मसेना ने एक जबरदस्त गेंदबाजी लाइन आप को किया शामिल

गेंदबाजी में कुमार धर्मसेना ने बड़ी ही शानदार लाइन आप चुनी है। गेंदबाजी में पाकिस्तान के महान गेंदबाज वसीम अकरम, ऑस्ट्रेलिया के ग्लेन मैक्ग्राथ  को शामिल किया है जो तेज गेंदबाजी की जिम्मेदारी संभालेंगे तो वहीं स्पिन गेंदबाज की कमान विश्व क्रिकेट के सबसे बड़े खिलाड़ी रहे ऑस्ट्रेलिया के शेन वार्न और श्रीलंका के मुथैया मुरलीधरन को जगह दी।

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।

The post अंपायर कुमार धर्मसेना ने चुनी ऑल टाइम बेस्ट इलेवन, दिग्गज भारतीय खिलाड़ी शामिल, जाने कौन हैं कप्तान appeared first on SportzWiki Hindi.