खेल डेस्क। विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम को भले ही इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-4 से हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन सीरीज में अपने प्रदर्शन के दम पर वह आईसीसी की टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं टीम इंडिया ने भी अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है।
सीरिज हार के बाद विराट ने ये बात कहकर किया अपनी टीम का बचाव
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने बॉल टेम्परिंग के कारण एक साल के लिए निलंबित ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीवन स्मिथ को पछाडक़र नम्बर वन टेस्ट बल्लेबाज बन गए हैं। स्टीवन स्मिथ अब रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
ये हैं भारत के वो टॉप बल्लेबाज जिन्होंने टेस्ट मैच में छक्का जड़कर पूरा किया शतक
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 593 रन बनाने वाले विराट कोहली अब 930 रेटिंग अंकों के साथ रैंकिंग में पहले स्थान पर पहुंचे हैं। विराट इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की सीरीज शुरू होने से पहले स्मिथ से 27 अंक पीछे थे, लेकिन मंगलवार को सीरीज समाप्ति के बाद वह एक अंक की बढ़त के साथ पूर्व ऑस्ट्रेलिया स्मिथ को पीछे छोडऩे में कामयाब रहे।
ऋषभ पंत ने पांचवें टेस्ट मैच में हासिल की ये बड़ी उपलब्धि, इस मामलें में पछाड़ा धोनी को
वहीं ओवर में विदाई टेस्ट मैच खेल चुके इंग्लैंड के ओपनर एलेस्टेयर कुक पांचवें मैच में 71 और 147 रन की पारियों के दम पर शीर्ष 10 बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं।
वहीं भारत टीम रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर बरकार है जबकि इंग्लैंड शृंखला जीत के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गया है। हालांकि भारतीय टीम को इस शृंखला के दौरान दस अंकों का नुकसान उठाना पड़ा है।
5thTest, Ind v Eng: राहुल और पंत से भारत को चमत्कार की उम्मीद, ऋषभ ने लगाया पहला टेस्ट शतक
भारतीय टीम के अब 115 अंक ही रह गए हैं। इंग्लैंड के अब 105 अंक हो गए हैं। इंग्लैंड टीम अब ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका से सिर्फ एक अंक पीछे है। जो क्रमश: दूसरे और तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।