Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप की जीत के लिए सौरव गांगुली ने कही ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। आपको बता दे की आज से एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 14वां संस्करण शुरू होने जा रहा है, साथ ही इस बार टूर्नामेंट में छह टीम खिताब के लिए संघर्ष करेंगी। अबकी बार एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में होने जा रहा है। साथ ही अबकी बात भारत की कप्तानी महेंद्र सिंह धोनी या विराट कोहली नही बल्कि देश रोहित शर्मा करने जा रहें है। भारतीय टीम एशिया कप के लिए संयुक्त अरब अमीरात पहुँच गयी है। सभी टीमों द्वारा इस कप को जीतने के लिए कड़ी की जा रही है सब टीमें इस खिलाफ को जीतना चाहती है। भारत भी उन टीमों में से एक टीम है भारतीय टीम अब तक छह बात इस खिताब को अपने नाम कर चुका है।

हाल ही में सौरव गांगुली ने भारतीय टीम के लिए अभी एक बयान दिया है। गांगुली का कहना है कि अबकी बार भारतीय टीम के साथ विराट कोहली ना होने की वजह से टीम थोड़ी कमजोर तो हुई है लेकिन उनका मानना है की कार्यवाहक कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में मौजूदा चैंपियन भारत एशिया कप में सातवीं बार खिताब अपना अधिकार कर सकती है। अबकी बात कप्तान विराट कोहली एशिया कप से विश्राम दिया गया है। इसके अलावा टीम में अबकी बार मनीष पांडे, केदार जाधव और अंबाती रायुडु जैसे खिलाड़ियों को जगह दी गई है।

पूर्व सलामी बल्लेबाज सौरव गांगुली का कहना है कि टीम इंडिया भले ही इंग्लैंड में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हो लेकिन सीमित ओवरों के मैच में भारतीय टीम टॉप की टीम है। और उनको उम्मीद है की रोहित शर्मा की कप्तानी और धोनी के मार्गदर्शन में टीम जरुर जीत दर्ज करेगी।

एशिया कप के लिए पूरी भारतीय टीम इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उपकप्तान), के एल राहुल, अंबाती रायडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद



Herald