Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

इंग्लैंड में सीरीज हार के बाद टीम इंडिया से जुड़ा नया विवाद, भारत ने किया था इस चीज का बहिष्कार

इंग्लैंड और भारत के बीच साउथैम्प्टन में हुए टेस्ट मैच के बाद एक नया विवाद खड़ा हो गया है। भारतीय टीम वह मैच 60 रनों से हारने के साथ ही सीरीज भी गंवा चुकी है। अब खबरें आ रही हैं कि भारतीय टीम और इंग्लैंड में रेडियो पर मैच का प्रसारण करने वाली बीबीसी रेडियो के बीच विवाद हो गया था।

यह है विवाद का कारण

बीबीसी रेडियो के टेस्ट मैच स्पेशल प्रोग्राम की टीम ने आरोप लगाया है कि नॉटिंघम टेस्ट के बाद उन्होंने विराट कोहली का इंटरव्यू लेने की कोशिश की लेकिन उन्हें मना कर दिया गया। इसके बाद बीसीसी के कमेन्ट्री टीम के सदस्य जोनाथन एग्न्यू ने इस बारे में सोशल मीडिया पर भी लिखा था। पूर्व भारतीय कप्तान और कॉमेंटेटर सुनील गावस्कर भी बीबीसी की इस टीम के सदस्य हैं।

साउहैम्पटन टेस्ट में भी नहीं गए भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड में टेस्ट के दौरान टीम के किसी एक सदस्य को बीसीसी रेडियो को इंटरव्यू देना होता है। नॉटिंघम में यह जिम्मेदारी कोच रवि शास्त्री को मिली थी, लेकिन बीबीसी कोहली का इंटरव्यू लेना चाहती थी। इसके बाद साउथहैम्पटन टेस्ट के बाद कोई भी भारतीय खिलाड़ी या सपोर्ट स्टाफ इंटरव्यू के लिए नहीं गया। इसके बाद लगा कि टीम इंडिया ने इसका बहिष्कार करने का फैसला किया है।

अंत में सुलझ गया विवाद

इसके बाद बीसीसीआई ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि इंटरव्यू के लिए अपने खिलाड़ियों को भेजना गर्व की बात है लेकिन ऐसी पॉलिसी नहीं सिर्फ कप्तान ही कि सिर्फ कप्तान ही इंटरव्यू देने जाएगा।

इसके बाद बीसीसीआई की तरफ से बताया गया कि चौथे टेस्ट के बाद स्पेशल प्रोग्राम टीम और भारतीय टीम के बीच बातचीत के बाद मुद्दा सुलझ गया है। भारतीय टीम के खिलाड़ी अंतिम टेस्ट का दौरान और उनके बाद इंटरव्यू के लिए उपलब्ध रहेंगे।

बीसीसीआई की तरफ से यह भी कहा गया है कि बीबीसी की टीम में माफ़ी मांगी है, लेकिन बीबीसी ने इससे इंकार किया है।

The post इंग्लैंड में सीरीज हार के बाद टीम इंडिया से जुड़ा नया विवाद, भारत ने किया था इस चीज का बहिष्कार appeared first on SportzWiki Hindi.