एशिया की क्रिकेट टीमों के बीच होने वाली जंग के लिए आज मुंबई में भारतीय टीम को चयनकर्ताओं ने अंतिम रूप दे दिया है। एशिया कप के लिए चयनकर्ताओं ने बड़ा ही हैरानी वाला फैसला लेते हुए राजस्थान के युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद को 16 सदस्यीय भारतीय टीम में जगह दी है।

राजस्थान के खलील अहमद का एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन
राजस्थान के टोंक जिले के 20 साल के युवा तेज गेंदबाज को उनके घरेलु क्रिकेट और भारत -ए के लिए किए गए शानदार प्रदर्शन के कारण भारतीय टीम में चुना गया है। इस तरह से खलील अहमद का सबसे बड़ा सपना साकार होने जा रहा है। खलील अहमद ने अपने टीम में चयन के लिए राहुल द्रविड़ का आभार जताया तो वो जहीर खान का अनुसरण करना चाहते हैं।

ये किसी सपने के सच होने जैसा
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ बातचीत करते हुए खलील अहमद ने कहा कि “वास्तव में मैं अभी सपने में हूं। मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि मैं भारतीय टीम का हिस्सा हूं। ये मेरे लिए एक सपने के सच होने की तरह है। मैं अच्छा कर रहा हूं और मेरा ध्यान यहीं पर रहा। जब कोई खिलाड़ी खेलना शुरू कर देता हैं तो प्रत्येक खिलाड़ी अपने देश का प्रतिनिधित्व करना चाहता है। मैं उनमें से अलग नहीं हूं।लेकिन मुझे वहां तक पहुंचने के लिए द्रविड़ सर(राहुल द्रविड़) का शुक्रिया अदा करना चाहिए। अभी मैं नर्वस हूं लेकिन मुझे आत्वनिश्वासी बनना है।”

मेरे करियर में है राहुल द्रविड़ सर का बड़ा योगदान
राहुल द्रविड़ के अपने करियर पर प्रभाव को लेकर खलील ने कहा कि “मैं उन्हें पर्याप्त धन्यवाद भी नहीं दे सकता हूं। जब मैंने अपना अंडर-19 करियर शुरू किया था तो मैं शुरू में बहुत ही नर्वस था लगता था कि मैं गलतियां करूंगा लेकिन उनके मार्गदर्शन में मुझे बहुत आत्मविश्वास मिला। और मैं अब पूरे आत्मविश्वास से कह सकता हूं कि एक क्रिकेटर के रूप में मेरे यहां तक पहुंचने में उनकी बहुत बड़ी भूमिका है।”
“द्रविड़ सर का सबसे अच्छा हिस्सा ये है कि वो आपको आजादी से खेलने की छूट देते हैं। उन्होंने ही मुझे बताया कि मेरा बीच में सीखने का तरीका बीच में है। किसी को भी नई चीज को करने में कभी शर्मिंदा नहीं होना चाहिए। मेरे करियर को आकार देने में उनका बड़ा योगदान रहा है।”

मेरे आदर्श जहीर खान की तरह चाहता हूं काम करना
खलील ने अपने रोल मॉडल जहीर खान को लेकर कहा कि “मैं उन्हीं(जहीर खान) को देखकर ही आगे बढ़ा हूं। मैं चाहता हूं कि मैं उनकी तरह गेंदबाजी करूं। और भारत को जीत दिलाऊं। अगर मैं उनकी उपलब्धियों के पास भी पहुंचा तो ये मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। लेकिन मैं उनके पास नहीं जाना चाहता और बस प्रगति करना चाहता हूं।”

पंत को भारत के लिए खेलते देख लगता है बहुत अच्छा
अपने अंडर-19 टीम के साथी खिलाड़ी ऋषभ पंत को लेकर खलील ने कहा कि “बहुत अच्छा लगता है जब मैं ऋषभ को देश के लिए खेलते हुए देखता हूं और उम्मीद करता हूं कि मैं भी अपने स्थान को उसी तरह से टीम में स्थापित कर प्रदर्शन को बरकरार रखूं।”

आईपीएल में इंटरनेशनल स्टार खिलाड़ियों के साथ मिलता है सीखना
आईपीएल को लेकर खलील अहमद ने कहा कि “मैंने जब शुरुआत की थी तो कुछ नर्वस था लेकिन फिर मुझे अहसास हुआ है कि ये सब तो अपने खेल के प्रति आश्वस्त होने को लेकर है। और इंटरनेशनल सितारों के साथ यात्रा करने के कारण मुझे इस बारे में जानने में और मदद मिली कि कैसे में अपने आपको बड़े मैचों के लिए तैयार कर सकूं।”
“मैं भी अपने बचपन में बल्लेबाजी करना पसंद करना था लेकिन मुझे बाद मैं अहसास हुआ किसी टीम में 11 बल्लेबाज नहीं होते हैं विकेट लेने के लिए गेंदबाजों की जरूरत होती है फिर मैंने गेंदबाजी की तरफ रूख किया। मैं कड़ी मेहनत कर रहा हूं और विकेट की तलाश में हूं।”

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीज इसे लाइक और शेयर करें।
The post एशिया कप के लिए भारतीय टीम में चयन होने के बाद खलील अहमद ने जहीर खान और राहुल द्रविड़ को लेकर कही दिल छू लेने वाली बात appeared first on SportzWiki Hindi.