स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट टीम इस वक्त इंग्लैंड दौरे पर हैं। इंग्लैंड दौरे पर टी 20 सीरीज जीतने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज और टेस्ट सीरीज गवां दी हैं। इस वक्त भारतीय टीम इंग्लैंड दौरे पर अपना पांचवा और आखिरी टेस्ट खेल रही हैं। इस टेस्ट में भारतीय टीम हार की कगार पर हैं। इस आखिरी मैच के लिए भारतीय टीम ने हनुमा बिहारी को मौका दिया हैं। उन्होंने इस मौके को भुनाते हुए शानदार प्रदर्शन किया हैं।
इंग्लैंड के दौरे पर एक भारतीय खिलाडी ऐसा भी रहा, जिसे इस दौरे पर भारतीय टेस्ट टीम में डेब्यू करने का मौका मिला हैं। टेस्ट सीरीज के हर मैच में शामिल किये गए युवा विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत इन दिनों फैंस के निशाने पर हैं। दरअसल इंग्लैंड दौरे पर में पंत की विकेटकीपिंग और बल्लेबाजी दोनों ही कुछ ख़ास नहीं रही हैं। इसलिए कहा जा सकता हैं कि, ये वक्त ऋषभ पंत के लिए काफी मुश्किल भरा होगा।
इंग्लैंड दौरे के बाद जहां ऋषभ पंत टीम में जगह बनाये रख पाने के लिए असमंजस में होंगे। इस स्तिथि में उन्हें उनके आइडल और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई विकटकीपर बल्लेबाक एडाम गिलक्रिस्ट का साथ मिल गया हैं। गिलक्रिस्ट ने पंत के बचाव में बयान दिया हैं कि, उन्हें और मौके दिए जाने चाहिए। उन्होंने पंत की तारीफ करते हुए कहा कि, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहचान स्थापित करने में समय लगेगा। धोनी की जगह लेने में समय तो लगेगा।
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज विकेटकीपर ने कहा कि, धोनी की जगह लेना आसान काम नहीं है ऐसे में पंत को काफी मेहनत करनी पड़ेगी। गिलक्रिस्ट गिलक्रिस्ट ने टीम इंडिया मैनेजमेंट को सलाह देते हुए कहा कि उन्हें पंत जैसे युवा खिलाड़ी पर भरोसा जताना होगा। उन्होंने आगे कहा कि, लंबे समय तक विश्वास जताने पर ही पंत जैसे खिलाड़ी अपना बेस्ट प्रदर्शन कर सकेंगे। उन्होंने भारतीय सेलेक्टर्स को टीम चयन में नियमितता बनाने की भी सलाह दी।
Herald