Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विजय हजारे ट्रॉफी : बारिश के कारण धुले ग्रुप-बी के तीनों मैच

Vijay Hazare Trophy: Dhule Group-B all three matches due to rain

नई दिल्ली, 24 सितम्बर: विजय हजारे ट्रॉफी में सोमवार को ग्रुप-बी के तीनों मैच बारिश के कारण बिना गेंद फेंके रद्द कर दिए गए। राष्ट्रीय राजधानी के तीन अलग-अलग मैदानों पर यह मैच होने थे, लेकिन बारिश के कारण मैचों की शुरुआत भी नहीं हो सकी।

फिरोज शाह कोटला मैदान पर केरल और मध्यप्रदेश का मैच होना था जो बिना गेंद फेंके रद्द कर दिया गया। इस मैच में हालांकि टॉस संभाव हो सका था जिसे केरल के कप्तान सचिन बेबी ने जीता था और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया था।

वहीं पालम-ए मैदान पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश का मैच भी बारिश की भेंट चढ़ गया। इस मैच में टॉस नहीं हो सका। वहीं पालम बी मैदान पर आंध्र प्रदेश और हैदराबाद का मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका। इस मैच में भी टॉस नहीं हो पाया।

ग्रुप-बी में दिल्ली की टीम तीन मैचों में से दों में जीत हासिल कर 10 अंकों के साथ पहले स्थान पर है जबकि केरल ने चार मैचों में दो में जीत हासिल की है और एक में उसे हार का सामना करना पड़ा है। वह 10 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। केरल नेट रन रेट के आधार पर दिल्ली से पीछे है। आंध्र प्रदेश के भी 10 अंक हैं। उसने तीन मैचों में दो में जीत हासिल की है। वह नेट रन रेट के मामले में दिल्ली और केरल दोनों से पीछे है इसलिए तीसरे स्थान पर बनी है।

The post विजय हजारे ट्रॉफी : बारिश के कारण धुले ग्रुप-बी के तीनों मैच appeared first on SportzWiki Hindi.