स्पोर्ट्स डेस्क। भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली ने इंग्लैंड में टीम की निशाजनक हार पर खेद जताया हैं। उन्होंने कहा कि, उनकी टीम विदेशी दौरों पर सिर्फ प्रतिस्पर्धी बनकर नहीं रहना चाहती हैं। विराट ने कहा हैं कि, वे सिर्फ प्रतिस्पर्धी टीम बनकर संतोष नहीं कर सकते। विराट ने ये भी कहा कि, अब उन्हें दबाव की स्थिति में नतीजे देने की कला को सीखना होगा। बता दे इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज में 3-1 की विजयी बढ़त बना ली है।
यो-यो टेस्ट में फेल हुआ ये दिग्गज क्रिकेटर, टीम को लगा बड़ा झटका
कप्तान कोहली के मुताबिक ;हम स्कोरबोर्ड को देखकर यह नहीं कह सकते कि हम सिर्फ 30 या 50 रन दूर थे। जब हम इस स्थिति से निकल रहे हों तब हमें यह समझने की जरुरत हैं कि, कैसे स्तिथि को अपने पक्ष में रखा जाए। कोहली ने आगे कहा कि, हमने अच्छा क्रिकेट खेला लेकिन हम स्वयं को यह नहीं कह सकते कि हमने अच्छी प्रतिस्पर्धा पेश की। कोहली ने मैच के अंत में नतीजे देने की कला सीखने की उम्मीद जताई।
INDvsENG: पांचवे टेस्ट से पहले भारतीय टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल हुआ टीम का ये अहम खिलाड़ी
हमारे अंदर क्षमता हैं और हम टारगेट के करीब भी पहुँच रहे हैं लेकिन दबाव की स्थिति हो तो हमें प्रतिक्रिया देने की जरुरत हैं। भारतीय टीम ने कप्तान विराट कोहली ने विश्वास दिलाया कि, वे और उनकी टीम अपने प्रदर्शन के स्तर को सुधरने की जरुरत हैं। उन्होंने कहा हम सभी अच्छा प्रदर्शन करने का प्रयास करते हैं। लेकिन कभी कभी आपको नतीजे नहीं मिलते, जो निराश करते हैं।
तो ऑस्ट्रेलिया में नहीं होगा इंग्लैंड जैसा हाल, इस खिलाड़ी को हैं भारतीय टीम पर भरोसा
कोहली ने कहा कि उनकी टीम ने कभी हार नहीं मानी और ना ही कभी मानेगी। उन्होंने कहा कि, इंग्लैंड को हमारे खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए काफी पसीना बहाना पड़ा। बता दे इस टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड के आफ स्पिनर मोईन अली ने चौथे मैच में 134 रन देकर नौ विकेट चटकाए। वही भारतीय आफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी स्पिन का जादू बिखेरने में नाकाम रहे। कोहली ने अपने बयान में अश्विन का बचाव भी किया।
Herald