इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे बल्लेबाज है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाने में कामयाबी हासिल की हैं। आज हम आपको उन बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में वनडे में सबसे ज्यादा चौके लगाने में कामयाबी हासिल की है। तो आइए नजर डालिए ऐसे खतरनाक बल्लेबाजों पर...
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का ने रखी बच्चे पैदा करने को लेकर ये अजीब शर्त, क्या पति विराट कर पाएंगे पूरा
सचिन तेंदुलकर : भारत के पूर्व मास्टर ब्लास्टर खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर ने अन्तरर्राष्ट्रीय वनडे करियर में 463 मैच खेले है। सचिन इस दौरान वनडे में 18426 रन बनाए है। सचिन ने वनडे करियर में सबसे ज्यादा 2016 चौके भी लगाए है और इस मामलें में टॉप पर है। सचिन ने क्रिकेट के मैदान में कई अनचाहे रिकॉर्ड बनाए है।
सनथ जयसूर्या : श्रीलंका टीम के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी सनथ जयसूर्या ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। श्रीलंका के इस तूफानी बल्लेबाज ने 445 वनडे मैच खेले है। जयसूर्या ने इस दौरान वनडे में 1500 चौके लगाने में कामयाबी हासिल की है और इस मामलें में जयसूर्या दूसरे नंबर पर है।
कुमार संगाकारा : श्रीलंका के पूर्व आक्रामक बल्लेबाज व कप्तान कुमार संगाकारा ने वनडे करियर में 404 मैच खेले है। संगाकारा ने इस दौरान वनडे में 1385 चौके भी लगाए है। संगाकारा ने वनडे करियर में 25 शतक लगाने में भी कामयाबी हासिल की है।
रिकी पोंटिंग : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व सबसे सफल कप्तान रिक्की पोंटिंग ने वनडे करियर में 375 वनडे मैच खेले है। इस दौरान कंगारू टीम के इस दिग्गज खिलाड़ी ने वनडे में 1231 चौके लगाने में भी कामयाबी हासिल की है।
एडम गिलक्रिस्ट : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट ने अन्तरर्राष्ट्रीय वनडे करियर में 287 मैच खेले है। गिलक्रिस्ट ने इस दौरान वनडे करियर में 1162 चौके लगाने में भी कामयाबी हासिल की है।