खेल डेस्क। विश्व नम्बर वन स्पेन के राफेल नडाल और अमेरिका की सेरेना विलियम्स ने अपने मुकाबले जीतकर यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। मौजूद चैम्पियन राफेल नडाल ने उतार चढ़ाव भरे रोमांचक क्वार्टर फाइनल में नौवें वरीय डोमीनिक थिएम को पांच सेट में शिकस्त दी।
कुक ने अपनी सर्वकालिक अंतिम एकादश में किसी भी भारतीय खिलाड़ी को नहीं दी जगह
शीर्ष वरीय नडाल ने चार घंटे और 49 मिनट में 0-6, 6-4, 7-5, 6-7, 7-6 से डोमीनिक थिएम की चुनौती को समाप्त किया। इसके साथ ही नडाल ने सातवीं बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। नडाल अब न्यूयार्क में चौथे और करियर के 18वें ग्रैंडस्लैम खिताब के लिए सेमीफाइनल मे तीसरे वरीय युआन मार्टिन डेल पोत्रो से मुकाबला करेंगे।
भारत के इस तेज गेंदबाज ने क्रिकेट के सभी फ़ॉर्मेट को किया अलविदा
पोत्रो ने क्वार्टरफाइनल में जॉन इस्नर को हराकर तीसरी बार यूएस ओपन के सेमीफाइनल में जगह बनाई। वर्ष 2009 के चैंपियन अर्जेन्टीना के डेल पोत्रो ने अमेरिका के जॉन इस्नर को 6-7, 6-3, 7-6, 6-2 से शिकस्त दी।
भारतीय टीम इस दिन वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी पहला टेस्ट मैच खेलेगी
वहीं महिला वर्ग में छह बार की चैंपियन सेरेना विलियम्स ने आठवीं वरीय कैरोलिन प्लिसकोवा को सीधे सेटों में 6-4, 6-3 से हराकर अन्तिम चार में अपनी जगह बनाई। अब इस अमेरिकी खिलाड़ी का सेमीफाइनल में मुकाबला अनास्तसिजा सेवास्तोवा से होगा।
पांचवें मैच में पृथ्वी शॉ करेंगे अपने टेस्ट करियर का आगाज, ये होंगे टीम से बाहर!
लातविया की 19वीं वरीय अनास्तसिजा ने गत चैंपियन स्लोएन स्टीफन्स को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया।
महिला एकल के अन्य क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो का सामना 2017 की उप विजेता मेडिसन कीज से और जापान की नाओमी ओसाका का मुकाबला यूके्रन की लेसिया सुरेनको से होगा।
इस प्रकार अपने अन्तिम टेस्ट मैच को भी यादगार बना सकते हैं एलिस्टेयर कुक
गौरतलब है कि महिला एकल में दिग्गज खिलाडिय़ों गत चैम्पियन सिमोना हालेप, कैरोलाइन वोज्रियास्की ओर मारिया शारापोवा के बाहर होने के बाद सेरेना विलियम्स को यूएस ओपन खिताब जीतने का प्रबल दावेदार माना जा रहा है।