Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

धोनी रिव्यू सिस्टम ने दिलाई भारत को पहली सफलता, ट्विटर पर छाए धोनी

भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप सुपर 4 का मुकाबला खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। इस मैच में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों ने आज भारतीय तेज गेंदबाजों को काफी समझदारी से बल्लेबाजी की।

फखर जमान और इमाम उल हक ने भुवी और बुमराह को विकेट नहीं दिया। इसके बाद आठवें ही ओवर में कप्तान रोहित शर्मा ने युजवेंद्र चहल को गेंदबाजी पर लेकर आए और धोनी रिव्यू सिस्टम ने भारत को विकेट दिला दिया।

फिर सफल हुआ धोनी रिव्यू सिस्टम

युजवेंद्र चहल ने अपने ओवर की अंतिम ही गेंद पर इमाम उल हक को पवेलियन भेज दिया। हालाँकि, पहले अंपायर ने बल्लेबाज को एलबीडबल्यू आउट नहीं दिया। इसके बाद विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी धोनी के कहने पर कप्तान रोहित शर्मा ने रिव्यू किया। रिव्यू में साफ दिख रहा था कि बल्लेबाज आउट है और अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

ट्विटर पर छाए धोनी

जैसे ही थर्ड अंपायर ने इमाम को आउट करार दिया, धोनी एक बार फिर ट्विटर पर छा गए। धोनी रिव्यू सिस्टम के हैशटैग में लोगों ने ट्वीट करना शुरू किया और यह ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा।

आईये देखते हैं लोगों की प्रतिक्रिया

The post धोनी रिव्यू सिस्टम ने दिलाई भारत को पहली सफलता, ट्विटर पर छाए धोनी appeared first on SportzWiki Hindi.