Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: बेन स्टोक्स ने पकड़ा ऐसा कैच, शिखर धवन को भी नहीं हुआ यकीन

इंग्लैंड के खिलाफ साउथैम्प्टन में खेले जा रहे टेस्ट में भारतीय टीम को जीत के लिए 255 रनों का लक्ष्य मिला है। पहली पारी में भारत को 27 रनों की बढ़त मिली थी। इसके बाद आज चौथे दिन सुबह इंग्लैंड की टीम 271 रनों पर ऑलआउट हो गई। जीत के लिए मिले इस मुश्किल लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत काफी खराब रही। लंच तक दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और शिखर धवन के साथ ही पहली पारी में शतक बनाने वाले चेतेश्वर पुजारा सस्ते में पवेलियन लौट चुके हैं।

धवन ने बनाये 17 रन

भारतीय टीम को अपने सलामी बल्लेबाजों से काफी उम्मीदें थी, लेकिन पहले केएल राहुल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। दूसरे सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी कुछ खास नहीं कर पाए और 17 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

स्टोक्स ने पकड़ा शानदार कैच

शिखर धवन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन की गेंद पर आउट हुए। बार-बार बाहर निकलती गेंद पर आउट होने वाले धवन की कमजोरी एक बार फिर सामने आ गई। इसके साथ ही गली में बेन स्टोक्स ने उनका शानदार कैच पकड़ा।

इस सीरीज में दोनों ही टीमों ने काफी कैच छोड़े हैं लेकिन इस बार स्टोक्स ने ऐसी कोई गलती नहीं की। बाई तरफ गिरते हुए उन्होंने गेंद को दोनों हाथों से लपक लिया।

मुसीबत में भारतीय टीम

245 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही भारतीय टीम काफी मुसीबत में दिख रही है। आज लंच तक टीम का स्कोर 46 रन है और टॉप के 3 बल्लेबाज पवेलियन लौट चुके हैं। ऐसे में एक बार फिर टीम को जीत दिलाने की सारी जिम्मेदारी कप्तान विराट कोहली के कंधों पर है।

भारत को अभी और 119 रनों की जरूरत है और साथ ही पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल होती जा रही है। तेज गेंदबाजों के लिए इंग्लैंड में मदद तो होती ही है। यहाँ स्पिनरों की गेंद भी टर्न हो रही है।

देखें वीडियो:

 

The post वीडियो: बेन स्टोक्स ने पकड़ा ऐसा कैच, शिखर धवन को भी नहीं हुआ यकीन appeared first on SportzWiki Hindi.