Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

बीसीसीआई ने जारी की वेस्टइंडीज के भारत दौरे के ग्राउंड्स की घोषणा, पहली बार इस शहर में खेला जाएगा कोई अन्तर्राष्ट्रीय मैच

एशिया कप के बाद वेस्टइंडीज टीम भरात दौरे पर आएगी. वेस्टइंडीज का यह दौरा 8 अक्टूबर से शुरु हो जाएगा, जोकि 11 नवंबर तक चलेगा. इस दौरान दो टेस्ट मैचों की सीरीज, पांच वनडे मैचों की सीरीज और अंत में तीन टी-20 मैचों की सीरीज खेली जाएगी. ये मैच कब और कहां खेले जाएंगे इसका पूरा ब्यौरा बीसीसीआई द्वारा जारी कर दिया गया है.

एशिया कप के बाद और ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले बीसीसीआई द्वारा फिट किए गए वेस्टइंडीज के दौरे को लेकर बीसीसीआई ट्वीटर पर ट्रोल हो गयी थी. वर्कलोड के कारण ही कप्तान विराट कोहली को एशिया कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में आराम दिया गया है. ऐसे में वेस्टइंडीज के खिलाफ कई खिलाड़ियों को आराम दिया जा सकता है. वहीं वेस्टइंडीज का दौरे ख़त्म होते ही चार दिनों बाद भारतीय टीम का ऑस्ट्रेलिया दौरा शुरु हो जाएगा.

लखनऊ में खेला जाएगा पहली बार अंतर्राष्ट्रीय मैच

बीसीसीआई द्वारा जारी किए गए शेड्यूल में एक मैच लखनऊ में भी रखा गया है. यह एक टी-20 मैच है जो 6 नवंबर को खेला जाएगा. लखनऊ में पहली बार कोई अंतर्राष्ट्रीय मैच होगा. इससे पहले वहां घरेलू मैच होते रहे हैं.

वेस्टइंडीज के भारत दौरे का शेड्यूल 

टेस्ट सीरीज 

क्र. स. तारीख मैच स्थान
1. 4-8 अक्टूबर पहला मैच राजकोट
2. 12-16 अक्टूबर दूसरा मैच हैदराबाद

वनडे सीरीज 

क्र. स. तारीख मैच स्थान
1. 21 अक्टूबर पहला वनडे गुवाहाटी
2. 24 अक्टूबर दूसरा वनडे इंदौर
3. 27 अक्टूबर तीसरा वनडे पुणे
4. 29 अक्टूबर चौथा वनडे मुंबई
5. 1 नवंबर पांचवां वनडे तिरुवनंतपुरम

टी-20 सीरीज 

क्र. स. तारीख मैच स्थान
1. 4 नवंबर पहला टी-20 कोलकाता
2. 6 नवंबर दूसरा टी-20 लखनऊ
3. 11 नवंम्बर तीसरा टी-20 चेन्नई

 

The post बीसीसीआई ने जारी की वेस्टइंडीज के भारत दौरे के ग्राउंड्स की घोषणा, पहली बार इस शहर में खेला जाएगा कोई अन्तर्राष्ट्रीय मैच appeared first on SportzWiki Hindi.