न्यूयॉर्क: जापान की 20 वर्षीया खिलाड़ी नाओमी ओसाका का कहना है कि उन्होंने ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिका की दिग्गज सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेलने का सपना देखा था। बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, ओसाका शनिवार को अमेरिकी ओपन के फाइनल में सेरेना से भिड़ेंगी।

सेमीफाइनल मैच के बाद ओसाका ने कहा, “मैं उन्हें फाइनल मैच में अपनी आदर्श के रूप में नहीं बल्कि प्रतिद्वंद्वी के रूप में देखूंगी।”
ओसाका ने कहा, “मैंने बचपन से ही सेरेना के खिलाफ ग्रैंड स्लैम फाइनल मुकाबले में खेलने का सपना देखा था। मुझे ऐसा लगती है कि मुझे इस मैच का आनंद लेना चाहिए। मुझे इसे टूर्नामेंट के एक अन्य मैच के रूप में देखना चाहिए।”
The post ग्रैंड स्लैम टूर्नामेंट: फाइनल में सेरेना विलियम्स के खिलाफ खेलना चाहती थीं नाओमी ओसाका appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.