कोलकाता| रोइंग कोच अशोक चटर्जी और पूर्व अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी अशोक मेहता ने यहां रविवार को मशाल जलाकर पहले एशियन स्कूल इंडोर रोइंग चैम्पियनशिप का उद्धाटन किया। सीआरसी के परिसर में हुए इस समारोह में रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक सचिव सुबर्ता दत्ता, कलकत्ता रोइंग क्लब (सीआरसी) चंदन रॉय चौधरी, वेस्ट बंगाल रोइंग एसोसिएशन के सचिव सोविक गोह, महाराष्ट्र रोइंग एसोसिएशन के संयुक्त सचिव संजॉय वाल्डी और विभिन्न स्कूल के छात्र शामिल हुए।

प्रतियोगिता के बाद प्रत्येक स्कूल से नौ लड़कोंऔर नौ लड़कियों को चुना जाएगा। यह जिला स्तर और फिर राज्य स्तर पर प्रतिस्पर्धा करेंगे।
अन्य देशों के प्रतिस्पर्धियों के साथ सभी राज्यस्तरीय विजेता दो दिसंबर को शहर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित होने वाले फाइनल में शामिल होंगे।
The post एशियन स्कूल इंडोर रोइंग का उद्धाटन कोलकाता में appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.