Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

यह खिलाड़ी ऑस्‍ट्रेलिया की 'असभ्‍य' टीम से करता है नफरत, वजह कर देगी हैरान

स्पोर्ट्स डेस्क। क्रिकेट के मैदान पर आपने दो खिलाड़ियों के बीच नोक-झोंक होते हुए तो खूब देखी होगी लेकिन कभी किसी खिलाड़ी के मुँह से ये कहते हुए सुना है कि ये टीम दुनिया की सबसे खराब टीम है। लेकिन ऐसा हुआ है, एक खिलाड़ी ने दुनिया की टॉप क्रिकेट टीम को ;असभ्य करार दिया है, जिससे क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है। वो क्रिकेट टीम और कोई नहीं बल्कि ऑस्ट्रेलिया है।

इंग्लैंड के जाने माने खिलाड़ी मोईन अली ने ऑस्ट्रेलियाई टीम को ;असभ्य बताया है। उन्होंने कहा है कि वह इकलौती टीम है जो उन्हें पसंद नहीं है। अली ने यह धारणा 2017-18 एशेज सीरीज और पिछले तीन वर्षों में किए गए दौरों के बाद बनाई है। मोईन ने ;द टाइम्स में मिकी एथरटन को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ;आप किसी से भी बात करेंगे... वह यही कहेंगे कि मैं जितनी भी टीमों के साथ खेला हूं उनमें से ऑस्ट्रेलिया मुझे बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

मोईन अली ने कहा, 'इसलिए नहीं है कि वो ऑस्ट्रेलिया है और हमारा पुराना दुश्मन है, लेकिन जिस तरह से वो खिलाड़ियों और लोगों का सम्मान नहीं करते हैं और बुरा व्यवहार करते हैं इसके कारण मुझे वो बिल्कुल पसंद नहीं हैं।' वैसे आपको बता दें ऑस्ट्रेलियाई टीम इस मामले में कई बार चर्चा में आ चुकी है।

इंग्लैंड के खिलाड़ी ने कहा, 'साल 2015 विश्व कप से पहले मैंने जो पहला मैच उनके खिलाफ खेला था। उस मैच में वो सिर्फ परेशान नहीं कर रहे थे बल्कि गालियां दे रहे थे। वो पहली बार था जब मुझे बुरा लगा। मैंने हालांकि कोई धारणा नहीं बनाई, लेकिन मैं जितना उनके खिलाफ खेला वह बुरे साबित हुए। एशेज 2015 में को वो टीम बेहद ही बुरी निकली।'

इस तरह एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकते है 3 मुकाबले

धोनी के कप्तानी छोड़ने के पीछे यह थी असली वजह, खुद धोनी ने किया खुलासा



Herald