Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

ट्रिनबागो नाइट राइर्ड्स ने जीता तीसरा सीपीएल खिताब

Trinbago Night Riders won third CPL title

तारोउबा (त्रिनिदाद एवं टोबैगो), 17 सितम्बर: कोलिन मुनरो के शानदार 68 रनों और खारी पिएरे (29-3) की सधी हुई गेंदबाजी के दम पर ट्रिनबागो नाइट राइर्ड्स ने रविवार को यहां ब्रायन लारा स्टेडियम में खेले गए कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) के फाइनल मुकाबले में गयाना अमेजॉन वॉरियर्स को 8 विकेट से हरा दिया। विजेता टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गयाना को 20 ओवरों में 9 विकेट पर 147 रनों पर सीमित कर दिया। गयाना की ओर से ल्यूक रोंची ने सबसे अधिक 44 रन बनाए।

राइर्ड्स की ओर से पिएरे के अलावा ड्वायन ब्रावो ने दो विकेट लिए।

जवाब में राइडर्स ने 17.3 ओवरों में दो विकेट के नुकसान पर 150 रन बनाकर मैच जीत लिया। दिनेश रामदीन (24) और ब्रेंडन मैक्लम (39) के रूप में उसने दो विकेट गंवाए।

मैक्लम ने 24 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए जबकि रामदीन ने 30 गेंदों का सामना किया। मुनरो ने 39 गेंदों पर छह चौके और तीन छक्के लगाए। वह नाबाद लौटे।

मुनरो की शानदार पारी के दम पर राइडर्स टीम ने तीसरी बार सीपीएल खिताब पर कब्जा किया।

The post ट्रिनबागो नाइट राइर्ड्स ने जीता तीसरा सीपीएल खिताब appeared first on SportzWiki Hindi.