भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप का मुकाबला शुरू हो चुका है। पाकिस्तान के कप्तान सरफराज खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। भारतीय टीम ने इस मैच के लिए 2 बदलाव किये। शार्दुल ठाकुर की जगह पर हार्दिक पांड्या को टीम में शामिल किया गया है वहीं जसप्रीत बुमराह की भी टीम में वापसी हुई है। उनके खलील अहमद की जगह पर टीम में शामिल किया गया। भुवनेश्वर कुमार ने तीसरे ही ओवर में पाकिस्तान को पहला झटका दे दिया।
इमाम उल हक को किया आउट

हांगकांग के खिलाफ पहले मैच में शानदार अर्धशतक बनाने वाले सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक मैच के तीसरे ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार का शिकार बन गए।
उन्होंने सिर्फ 2 रन बनाये। इस समय पाकिस्तान का स्कोर भी 2 रन ही था। भुवी की गेंद पर बाहर निकलकर लम्बा शॉट के चक्कर में गेंद ने उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के हाथों में चली गई।
दबाव में गिरा विकेट
मैच के पहले ओवर में भुवनेश्वर ने सिर्फ 2 रन दिए थे। इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले ओवर में एक भी रन नहीं दिया। उन्होंने फखर जमान को मेडेन फेंक कर पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाजों पर दबाव बना शुरू कर दिया। इसी दबाव की वजह से इमाम ने तीसरे ओवर की पहली ही गेंद पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की और आउट हुए।
इमाम का शानदार रहा है रिकॉर्ड
वनडे मैचों में पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज इमाम उल हक का वनडे रिकॉर्ड काफी शानदार रहा है। वह भारतीय टीम के लिए बड़ा खतरा माने जा रहे थे। इस मैच से पहले 10 मैचों में उन्होंने 4 शतकीय और 1 अर्धशतकीय पारी खेली थी। उनके इस प्रदर्शन से साफ हो जाता है कि वह कितने खतरनाक बल्लेबाज हैं। हालाँकि, भुवनेश्वर कुमार के अनुभव के सामने वह नहीं टिक पाए और जल्दीबाजी करने के चक्कर में पवेलियन लौट गए।
देखें वीडियो:
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) September 19, 2018
The post एशिया कप: भुवनेश्वर कुमार ने पाकिस्तान को दिया पहला झटका, देखें वीडियो appeared first on SportzWiki Hindi.