हलियाँ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह चर्चा जोरों पर है, कि चेन्नई सुपर किंग्स के ऑफ़ स्पिनर हरभजन सिंह आईपीएल 2019 में बतौर मेंटोर दिल्ली डेयरडेविल्स टीम के साथ जुड़ेंगे.
अब इसी बीच आईपीएल 2018 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने हरभजन सिंह को लेकर एक बड़ा बयान दिया है और उन्होंने साफ़ कर दिया है, कि हरभजन सिंह आईपीएल 2019 में चेन्नई सुपर किंग्स से जुड़े रहेंगे या फिर दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए बतौर सलाहकार काम करेंगे.
हरभजन चेन्नई के लिए बतौर खिलाड़ी खेलते रहेंगे

आईपीएल 2018 की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ कासी विश्वनाथ ने हरभजन सिंह को लेकर अपने एक बयान में कहा है, कि वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए खेलते रहेंगे और वह किसी भी आईपीएल टीम के पास नहीं जा रहे है.
टीम के सीईओ कासी विश्वनाथ ने कहा, “हरभजन ने हमें ब्रिटेन में बुलाकर यह स्पष्ट कर दिया है, कि वह कहीं नहीं जा रहा है और सीएसके फ्रेंचाइजी के प्रति प्रतिबद्ध है और उसी के लिए साल 2019 का आईपीएल खेलेगा. हरभजन सिंह ने खुद की दिल्ली डेयरडेविल्स से हो रही वार्ता को ख़ारिज किया है.”
कुंबले की बात ना बन पाने पर बन सकते है दिल्ली के मेंटोर

हालाँकि, अभी भी यह कहा जा रहा है, कि हरभजन सिंह ने अपने विकल्पों को खुला रखा है. वैसे अनिल कुंबले से भी दिल्ली डेयरडेविल्स का मैनेजमेंट मेंटोर के लिए बात कर रहा है. अगर दिल्ली डेयरडेविल्स के प्रबंधन के साथ अनिल कुंबले का सौदा नहीं होता है, तो हरभजन आखिर में दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ सकते है.
चार बार रह चुके है आईपीएल चैंपियन टीम के सदस्य

बता दें, कि हरभजन सिंह को आईपीएल का अच्छा ख़ासा अनुभव है. वह कुल चार बार आईपीएल चैंपियन टीम के सदस्य रह चुके है. अनिल कुंबले ने शुरूआती 10 आईपीएल मुंबई इंडियंस के लिए खेले थे. वहीं इसके बाद 2018 आईपीएल से वह चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़े है. उनका चेन्नई सुपर किंग्स से तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट है.
The post हुआ साफ़ हरभजन सिंह चेन्नई सुपर किंग्स छोड़कर दिल्ली डेयरडेविल्स में जायेंगे या नहीं ? appeared first on SportzWiki Hindi.