Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सीरीज हार कर साउथहैम्पटन फुलबॉल क्लब पहुंचे विराट कोहली, लोगो ने कहा कुछ तो शर्म करो

भारतीय क्रिकेट टीम इन दिनों विराट कोहली की कप्तानी में इंग्लैंड दौरे पर है। विराट कोहली की कप्तानी में खेल रही भारतीय टीम से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज से बड़ी उम्मीदें थी। लेकिन इन उम्मीदों को तोड़ते हुए भारतीय टीम ने अपने फैंस को निराश करते हुए सीरीज को चार टेस्ट मैचों के बाद ही 1-3 से गंवा दिया है।

इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

भारतीय टीम को इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले दो टेस्ट मैचों में हार मिली लेकिन तीसरे टेस्ट मैच में विराट कोहली एंड कंपनी ने वापसी करते हुए उम्मीद जगायी लेकिन साउथैम्पटन में खेले गए चौथे टेस्ट मैच में बल्लबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत को एक और हार मिली और सीरीज का भी फैसला इंग्लैंड के पक्ष में हो गया।

चौथे मैच की हार के बाद विराट कोहली जा पहुंचे साउथैम्पटन फुटबॉल क्लब

एक तरफ टेस्ट वनडे सीरीज के बाद भारतीय टीम ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को भी गंवा दिया है तो वहीं दूसरी तरफ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली पर इसका कोई प्रभाव नजर नहीं आ रहा है। चौथे टेस्ट मैच में 60 रनों से टीम की हार के बाद भी अगले ही दिन विराट कोहली अपने खिलाड़ियों के साथ साउथैम्पटन फुटबॉल क्लब जा पहुंचे।

साउथैम्पटन फुटबॉल क्लब ने कोहली को गिफ्ट की जर्सी

विराट कोहली और भारतीय टीम के उनके साथियों ने मैच के अगले ही दिन साउथैम्पटन फुटबॉल क्लब के मैदान का दौरा करने के साथ ही इस फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी फॉरवर्ड पर काम करने वाले डैनी इंग्स के साथ फोटो खिंचवायी जिसमें डैनी विराट कोहली को साउथैम्पटन क्लब के द्वारा तैयार की गई उनके(विराट कोहली) नेशनल टीम जर्सी नंबर-18 भेंट कर रहे हैं। साउथैम्पटन ने ही ट्वीटर पर इस फोटो को पोस्ट किया।

हार के बीच कोहली के इधर-उधर जाने पर फैंस भड़के

भारतीय टीम के निराशाजन प्रदर्शन को लेकर पहले ते ही फैंस भड़के हुए हैं और विराट कोहली ने साउथैम्पटन फुटबॉल क्लब पहुंच कर फैंस को और निराश कर दिया। फैंस विराट कोहली और भारतीय टीम के लगातार हार के बीच इस फुटबॉल क्लब जाने पर बुरी तरह से भड़क गए हैं और कोहली पर सोशल मीडिया पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं।

देखिए ये ट्वीट्स

अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आए तो प्लीड इसे लाइक और शेयर करें।

The post सीरीज हार कर साउथहैम्पटन फुलबॉल क्लब पहुंचे विराट कोहली, लोगो ने कहा कुछ तो शर्म करो appeared first on SportzWiki Hindi.