Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

विराट ने पहनी अनुष्का के नाम की टी-शर्ट, सोशल मीडिया पर हो रही है वायरल

नई दिल्ली
भारतीय कप्तान विराट कोहली अक्सर अनुष्का शर्मा के लिए अपना प्यार छुपा नहीं पाते। हाल ही में खत्म हुए इंग्लैंड दौरे पर भी उन्होंने पहले टेस्ट की पहली पारी में शतक जड़ने के बाद अनुष्का की दी हुई अंगूठी को चूमकर उन्हें याद किया था। इसी दौरे के बाद लंदन से भारत के लिए रवाना हुए कोहली ने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी वह सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। 
 
कोहली ने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है जिसके उपर रेड कलर का हार्ट बना है और उसके नीचे लिखा है 'A'। उनकी इस टी-शर्ट को देखने के बाद लोग अनुष्का को उनके लिए लक्की बता रहे हैं। इससे पहले अनुष्का ने भी विराट कोहली के नाम की टी-शर्ट पहनी थी। बता दें कि इंग्लैंड दौरे पर भारतीय टीम ने उम्मीद मुताबिक प्रदर्शन नहीं किया और पांच टेस्ट मैचों की सीरीज 1-4 से गंवा दी।