Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अकरम ने सचिन को देखते ही पूछा- मम्मी से पूछ कर आये हो क्रिकेट खेलने ?

स्पोर्ट्स डेस्क। टीम इंडिया इन दिनों एशिया कप खेल रही है। इस बार अपनी बार एशिया कप में होंगकोंग की टीम ने भी एंट्री की है। इस बीच एक ऐसा खुलासा हुआ है जिसके बारे में आप जानकर हैरान हो सकते है। यह किस्सा टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज और क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर से जुड़ा हुआ है। दुबई में खेले जा रहे एशिया कप में आयोजित 'आजतक' के मेगा क्रिकेट शो 'सलाम क्रिकेट' में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम ने सचिन तेंदुलकर से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया।

इस शो में पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और महान तेज गेंदबाज वसीम अकरम पहुंचे थे और उन्होंने मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का एक मजेदार किस्सा शेयर किया। वसीम अकरम ने बताया कि जब सचिन ने इंटरनेशनल क्रिकेट के कदम रखा तो उनके पाकिस्तान के पहले दौरे पर हमने सोचा कि ये कौन छोटा सा बच्चा क्रिकेट खेलने आ गया।

आपको बता दें, सचिन ने साल 1989 में पाकिस्तान के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में कदम रखा था और पहली बार पाकिस्तान का दौरा किया था। उनके सामने पाकिस्तान के जबरदस्त तेज गेंदबाजों की चुनौती थी। उस समय पाकिस्तान की टीम बेहद की खतरनाक हुआ करती थी। वसीम अकरम ने कहा कि साल 1989 में भारत के पाकिस्तान दौरे पर हमने भी सुना था कि 16 साल का एक बच्चा अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख रहा है, जब हमने उसे देखा तो लगा कि वह 14 साल का दिख रहा है तो मैंने उससे कहा कि घर में मम्मी से पूछकर आए हो?

हालांकि एक महान बल्लेबाज के तौर पर आज वसीम अकरम सचिन का बहुत ही ज्यादा सम्मान करते हैं और उन्होंने यह स्वीकार किया कि सचिन के आगे गेंदबाजी करना बिलकुल भी आसान नहीं था। हमे पता नहीं था ये छोटा सा बच्चा आगे चलकर क्रिकेट का भगवान कह लाएगा।



Herald