भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने 2017 की शुरुआत में वनडे और टी-20 की कप्तानी छोड़ दी थी। इसके बाद टेस्ट विराट कोहली को यह जिम्मेदारी मिली। उनकी कप्तानी में टीम ने भले ही कोई बड़ी ट्रॉफी नहीं जीती है, लेकिन द्विपक्षीय सीरीज में टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है।
धोनी की टीम में कई खिलाड़ी उनके काफी पसंदीदा थे। इनमें ज्यादातर वो खिलाड़ी थे, जो आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा थे। उन्होंने टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन भी किया था। लेकिन, विराट कोहली के कप्तान बनते ही धोनी के कई पसंदीदा खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया।आईये आपको उन्हीं के बारे में बताते हैं।
मोहित शर्मा

आईपीएल 2014 में पर्पल कैप जीतने वाली मोहित शर्मा धोनी के सबसे पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे। भारत के लिए धोनी की कप्तानी ने उन्होंने 26 वनडे और 8 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले। इसमें उनके नाम कुल 37 विकेट दर्ज हैं।
विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद उन्हें एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का मौका नहीं मिला। उन्होंने अपना अंतिम अंतरराष्ट्रीय मैच 2015 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था।
रविचंद्रन अश्विन

अश्विन भी धोनी के पसंदीदा खिलाड़ियों में शामिल थे। भारतीय टीम में उन्हें हरभजन सिंह जैसे दिग्गज की जगह शामिल किया गया था। टेस्ट मैचों में आज भी अश्विन कोहली की टीम का अभिन्न अंग हैं लेकिन सीमित ओवरों की टीम से उन्हें बाहर कर दिया गया है।
विराट कोहली के कप्तान बनने के बाद उन्हें सिर्फ 8 वनडे मैचों में मौका मिला है। उन्होंने अपना अंतिम वनडे पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था।
रविन्द्र जडेजा

महेंद्र सिंह धोनी के टीम के सबसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी रविन्द्र जडेजा ने कोहली की कप्तानी में सिर्फ 9 वनडे मैच खेले हैं। 136 वनडे मैचों में 155 विकेट लेने के साथ उनके नाम 1914 रन भी हैं। इसके बावजूद वह कोहली की वनडे टीम में जगह नहीं बना पाते।
अश्विन की तरह वह भी टेस्ट टीम का हिस्सा हैं लेकिन वहां भी कप्तान की पहली पसंद नहीं हैं। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में उनसे ऊपर कुलदीप यादव को मौका मिल गया।
The post महेंद्र सिंह धोनी के पसंदीदा खिलाड़ी जिन्हें कोहली की टीम में नहीं मिली जगह appeared first on SportzWiki Hindi.