Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

करुण नायर से पहले हनुमा विहारी को मौका मिलने पर नेहरा जी ने अपने अंदाज में दी मजाकियां प्रतिक्रिया

भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा हमेशा अपने मजाकिया अंदाज के लिए चर्चा में रहते हैं। यही कारण है कि उनका नाम नेहरा जि हो चुका है। अभी नेहरा जी इंग्लैंड और भारत के बीच हो रही टेस्ट सीरीज में हिंदी कमेंट्री कर रहे हैं। इस मैच में भारतीय टीम ने मध्यक्रम के बल्लेबाज करुण नायर को टीम में मौका नहीं दिया है।

करुण नायर को मौका नहीं मिलने पर बोले

 

इंग्लैंड के खिलाफ ओवल में खेले जा रहे अंतिम टेस्ट मैच में हनुमा विहारी को डेब्यू का मौका मिला है। वहीं करुण नायर को बाहर ही बैठना पड़ा। शायद यह बात नेहरा जि को पसंद नहीं आई है। सोनी टेन नेटवर्क पर प्री- मैच शो के दौरान उन्होंने इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी। मजाकिया अंदाज में उन्होंने कहा

“करुण नायर इंग्लैंड में छोले बेचने के लिए है, साथ में कुलचा और अचार, इसके साथ प्याज फ्री।”

टीम चयन पर उठा रहे सवाल

नेहरा जी के इस बयान से साफ नजर आ रहा है कि वह हनुमा विहारी को मौका मिलने से खुश नहीं है। इसके अलावा ट्विटर पर भी लोगों ने करुण नायर से पहले हनुमा विहारी को मौका देने पर टीम मैनेजमेंट और चयनकर्ताओं पर सवाल उठाये हैं।

सबसे ज्यादा मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद लोगों के निशाने पर रहे। लोगों का कहना है कि प्रसाद और विहारी दोनों आंध्र प्रदेश से आते हैं इसी वजह से विहारी को नायर से ऊपर मौका मिल गया है।

लगातार बेंच पर रहे हैं नायर

भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में तिहरा शतक बना चुके नायर उनके बाद टेस्ट क्रिकेट में कुछ खास नहीं कर पाए। घरेलू और भारत ए के लिए अच्छे प्रदर्शन के बाद उन्हें फिर से भारतीय टीम में जगह मिल गया। अफगानिस्तान ऐतिहासिक टेस्ट मैच में भी उन्हें बेंच पर बैठना पड़ा था।

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह नाकाम रही लेकिन नायर को लगातार बेंच पर बैठना पड़ा और अब विहारी को मौका मिल गया है।

The post करुण नायर से पहले हनुमा विहारी को मौका मिलने पर नेहरा जी ने अपने अंदाज में दी मजाकियां प्रतिक्रिया appeared first on SportzWiki Hindi.