Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : फाइनल मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते हुआ बाहर

भारतीय टीम और बांग्लादेश की टीम के बीच खेले जाने वाले एशिया कप 2018 के फाइनल मैच से पहले बांग्लादेश टीम के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बुरी खबर आ रही हैं. दरअसल, बांग्लादेश टीम का एक स्टार खिलाड़ी चोट के चलते शाकिब अल हसन फाइनल मैच से बाहर हो गये हैं.

शाकिब चोट के चलते फाइनल से हुए बाहर 

हाथ में फैक्चर होने के चलते शाकिब अल हसन एशिया कप 2018 के फाइनल मैच से बाहर हो गये हैं. वह अपनी इस चोट के चलते पाकिस्तान की टीम के खिलाफ भी मैच नहीं खेल पाये थे. अब भारत के खिलाफ 28 सितंबर शुक्रवार को भी वह अपनी इस चोट के चलते मैच नहीं खेल पाएंगे.

खुद बीसीबी ने की पुष्टि 

shakib al hasan

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के ऑपरेशन चेयरमैन अक्रम खान ने शाकिब की चोट पर बात करते हुए संवाददाताओं से कहा,

“शाकिब अपनी चोट के चलते चार से छह सप्ताह तक बाहर रहेंगे. उनके हाथ में फैक्चर हैं. पिछले कुछ दिनों में उनका दर्द बढ़ गया हैं. 

फिजियो ने उन्हें टुर्नामेंट में बरकरार रखने की काफी कोशिश की, लेकिन उनका दर्द हद से ज्यादा बढ़ चुका हैं, इसलिए अब वह बाकि बचे हुए एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाएंगे.  दर्द के साथ शुरुआती मैच खेलने के लिए मैं शाकिब को धन्यवाद कहना चाहता हूं.”

शाकिब की चोट बांग्लादेश के लिए बड़ा झटका 

Injured shakib al hasan return home

बता दें, कि शाकिब अल हसन बांग्लादेश के सबसे अहम खिलाड़ी माने जाते हैं. वह बल्लेबाजी व गेंदबाजी दोनों में टीम के लिए योगदान देने की क्षमता रखते हैं.

शाकिब ने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से बांग्लादेश की टीम को कई मैच जीताये हैं. उनका फाइनल मैच से बाहर होना टीम के लिए एक बहुत बड़ा झटका हैं. वह जिम्बाम्बे के खिलाफ 21 अक्टबूर से होने वाली सीरीज से भी बाहर हो सकते हैं.

बांग्लादेश का यह स्टार ऑलराउंडर अबतक 192 वनडे मैच खेल चुका हैं. जिसमे उन्होने 5482 रन बनाये हुए हैं और साथ ही 244 विकेट भी हासिल किये हुए हैं.

The post एशिया कप : फाइनल मैच से पहले टीम के लिए बुरी खबर, स्टार खिलाड़ी चोट के चलते हुआ बाहर appeared first on SportzWiki Hindi.