Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

शिखर धवन ने बनाया ये शानदार रिकॉर्ड, जानकर हो जाएंगे हैरान

इंटरनेट डेस्क। कल खेले गए सुपर-4 मुकाबले में भारतीय ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया है। भारत की एशिया कप ये लगातार तीसरी जीत है। इस जीत के हीरो रहें रवींद्र जडेजा ने मैच में 4 महत्वपूर्ण विकेट लिए इसके साथ ही भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज शिखर धवन भी इस मैच में एक शानदार रिकॉर्ड बनाया। शिखर धवन ने यह रिकॉर्ड अपने बल्ले से नही बनाया बल्कि कैच पकड़ ने मामलें में उन्होंने ये रिकॉर्ड बनाया है। बताया जा रहा है की इस मुकाबले में उन्होंने चार कैच पकडक़र ये रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक बताया जा रहा है की अभी तक इससे पहले एशिया कप में कोई भी बल्लेबाज बतौर क्षेत्ररक्षक करते हुए चार कैच नहीं पकड़ सका है। लेकिन शिखर धवन ने ये कारनामा कर दिखाया है साथ ही उन्होंने इस मामले में रिकॉर्ड भी बनाया है। साथ ही शिखर धवन 14 साल बाद वनडे में 4 कैच लेने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बने। एशिया कप में नौ खिलाड़ी ऐसे है जों अभी तक तीन-तीन कैच ले चुके है लेकिन शिखर धवन ने उनको इस मुकाबले में पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने चार कैच पकडक़र नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है। इन नौ खिलाड़ियों की लिस्ट में इससे पहले मोहम्मद कैफ और प्रज्ञान ओझा का नाम भी शामिल है।

साथ ही इस रिकॉर्ड के साथ ही शिखर धवन ने सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन, राहुल द्रविड़, मोहम्मद कैफ और वीवीएस लक्ष्मण की बराबरी कर ली है। साथ शिखर धवन ने बल्लेबाजी में अभी तक अच्छा प्रदर्शन किया है। शिखर धवन ने हांगकांग के खिलाफ शानदार शतक लगाया है।



Herald