देश में 19 सितंबर से 20 अक्टबूर तक विजय हजारे टूर्नामेंट खेला जाना हैं. बता दें, यह टूर्नामेंट वनडे फॉर्मेट में खेला जाना हैं. इसी बीच विजय हजारे टूर्नामेंट को लेकर एक बहुत बड़ी खबर आ रही हैं. दरअसल इस टूर्नामेंट के लिए दिल्ली की टीम का ऐलान हो गया हैं.
दिल्ली की कमान मिली गौतम गंभीर को

बता दें, कि गौतम गंभीर के प्रशंसकों के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी हैं. दरअसल, भारतीय टीम से बार-बार नजरंदाज किये जा रहे गौतम गंभीर को विजय हजारे टूर्नामेंट में दिल्ली की कप्तानी मिली हैं.
बता दें, कि गौतम गंभीर साल 2013 से भारतीय टीम के लिए अंतर्राष्ट्रीय वनडे क्रिकेट नहीं खेल पाये हैं. विजय हजारे टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी में शानदार प्रदर्शन कर वह एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी करना चाहेंगे.
ऋषभ पंत को भी टीम में मिली जगह

युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत को भी दिल्ली की 15 सदस्यी टीम में जगह मिली हैं. वहीं नितीश राणा और उन्मुक्त चंद जैसे खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया हैं. हालाँकि, इशांत शर्मा टीम में नहीं हैं और इसका कारण शायद इंग्लैंड के खिलाफ पांचवे टेस्ट मैच में लगी चोट हैं.
बता दें, कि दिल्ली की टीम को विजय हजारे टूर्नामेंट में ग्रुप बी में रखा गया हैं. ग्रुप बी में दिल्ली की टीम के साथ सौराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, ओड़िसा, हैदरबाद, उतर प्रदेश और केरला हैं.
इस प्रकार है दिल्ली की 15 सदस्यी टीम
गौतम गंभीर (कप्तान), ध्रुव शौरे, उन्मुक्त चंद, ऋषभ पंत, नितीश राणा, हिम्मत सिंह, हितेन दलाल, ललित यादव, मनन शर्मा, पवन नेगी, कुलवंत खाजोरिया, गौरव कुमार, सिमरजीत सिंह, प्रांशु विज्य्रान
दिल्ली के चयनकर्ताओं ने वैकल्पिक खिलाड़ियों के तौर पर भी चार खिलाडियों को रखा हुआ हैं. जिसमे मिलिंद कुमार, प्रशांत भंडारी, सार्थक रंजन और वरुण सूद हैं.
DDCA TEAM FOR VIJAY HAZARE TROPHY-2018 pic.twitter.com/pucEqwQ620
— DDCA (@delhi_cricket) September 15, 2018
The post भारतीय टीम से बार-बार नजरंदाज किये जा रहे गौतम गंभीर को इस टीम ने सौंपी कप्तानी appeared first on SportzWiki Hindi.