Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

दक्षिण कोरिया कोच ने कहा- क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल था भारत

नई दिल्लीः दक्षिण कोरिया के मुख्य कोच किम जुंग सू का कहना है कि भारतीय अंडर-16 टीम एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल थी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को भारतीय टीम का सामना क्वार्टर फाइनल में दक्षिण कोरिया से होगा।

इस मैच से पहले एक आधिकारिक संवाददाता सम्मेलन में कोच किम ने कहा, “भारतीय टीम इस स्तर पर क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल थी। यहां तक कि क्वार्टर फाइनल में पहुंचने वाली हर टीम को दावेदार माना जाना चाहिए।”

कोच किम ने कहा, “हर टीम ने समान परिस्थितियों के तहत तैयारी की है, लेकिन भारतीय टीम ने ग्रुप स्तर पर स्वयं के लिए बेहतरीन प्रदर्शन किया है।”

ये भी पढ़ें……वुमेन्स मार्च ऑन वाशिंगटन शुरू होगा जनवरी में

दक्षिण कोरियाई कोच ने इसके साथ ही भारतीय टीम के डिफेंस की प्रशंसा की। हालांकि, सोमवार को होने वाले मैच में टीम के सेंट्रल डिफेंडर बिकास युमनाम टीम के साथ मैदान पर शामिल नहीं होंगे।

The post दक्षिण कोरिया कोच ने कहा- क्वार्टर फाइनल में पहुंचने के काबिल था भारत appeared first on Puri Dunia | पूरी दुनिया.