Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय क्रिकेटरों की यह चार जोड़ी जो कभी हुआ करते थे पक्के दोस्त अब हैं एक दुसरे के सबसे बड़े दुश्मन

आज हम आपकों अपने इस खास लेख भारतीय टीम के क्रिकेटरों की वह चार जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी. पहले यह जोड़ियाँ काफी अच्छी दोस्त थी, लेकिन बाद में किन्ही कारणों से यह जोड़ियाँ दोस्ती से दुशमनी में बदल गई थी.

आइये डालते है भारत की एक ऐसी जोड़ियों पर :

विराट-गंभीर 

जब विराट कोहली एक युवा खिलाड़ी थे, तो गौतम गंभीर उन्हें काफी सपोर्ट किया करते थे. एक बार तो गंभीर ने खुद को मिला मैन ऑफ़ द मैच भी कोहली को दे दिया था. यह दोनों ने साथ में भारत व दिल्ली की रणजी टीम के लिए काफी रन बनाये है. जिसके चलते दोनों की दोस्ती भी काफी गहरी थी.

साल 2013 के आईपीएल में दोनों के बीच मैदान पर ही एक बहुत खतरनाक झड़प हो गई थी. जिसे पूरे विश्व ने देखा था. इस लम्हे को भारतीय क्रिकेट का सबसे काला लम्हा भी कहा जाता है. इस लम्हे के बाद दोनों की दोस्ती दुश्मनी में बदल गई.

दिनेश कार्तिक-मुरली विजय 

दिनेश कार्तिक और मुरली विजय बहुत समय से एक ही टीम में खेलते हुए नजर आये है. वह दोनों ने पिछले काफी समय से अपनी घरेलू टीम तमिलनाडु के लिए खेल रहे है.

एक ही राज्य की टीम से खेलने के चलते इन दोनों की दोस्ती काफी गहरी थी, लेकिन यह दोस्ती तब दुश्मनी में बदल गई. जब मुरली विजय ने दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी से अफेयर कर शादी कर ली थी.

दरअसल, दिनेश कार्तिक की पहली पत्नी निकिता का मुरली विजय से आईपीएल सीजन-5 के दौरान अफेयर चल गया था. जिसके बाद निकिता ने कार्तिक को छोड़ मुरली विजय से शादी कर ली थी और इसलिए वर्तमान में दोनों की पुरानी दोस्ती अब दुश्मनी में बदल चुकी है.

अश्विन-हरभजन 

जब रविचंद्रन अश्विन टीम में नये आये थे, तो हरभजन उन्हें काफी सपोर्ट करते थे. इस वजह से हरभजन और अश्विन की दोस्ती भी काफी अच्छी हो गई थी, लेकिन धीरे-धीरे जब अश्विन के शानदार प्रदर्शन के कारण हरभजन को टीम में जगह नहीं मिलने लगी, तो हरभजन अश्विन की आलोचना सोशल मीडिया व अपने बयानों में खुलकर करने लगे. अश्विन भी अब हरभजन को करारा जवाब देना नहीं भूलते है. इन दोनों की दोस्ती भी अब दुश्मनी में बदल चुकी है.

मोहम्मद अजहरुद्दीन और नवजोत सिद्धू

मोहम्मद अजहरुद्दीन और नवजोत सिद्धू ने 90 के दौर में भारतीय टीम के लिए साथ काफी क्रिकेट खेला. दोनों की दोस्ती भी काफी गहरी थी, लेकिन 1996 में इंग्लैंड के दौरे में इनदोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ था. जिसके बाद इनकी दोस्ती दुश्मनी में बदल गई थी.

दरअसल, 1996 के इंग्लैंड दौरे में नवजोत सिद्धू ने मोहम्मद अजहरुद्दीन की कप्तानी में खेलने को मना कर दिया था और वह दौरे को बीच में छोड़ भारत वापस आ गये थे. तब से इन दोनों खिलाड़ियों के बीच भी दुश्मनी बनी हुई है.

 

The post भारतीय क्रिकेटरों की यह चार जोड़ी जो कभी हुआ करते थे पक्के दोस्त अब हैं एक दुसरे के सबसे बड़े दुश्मन appeared first on SportzWiki Hindi.