भारत और हांगकांग के बीच आज एशिया कप में मैच खेला गया. इस मैच में टॉस जीत कर हांगकांग के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया.भारत के लिए खलील अहमद ने डेब्यू किया. वही भारत ने आज इंग्लैंड दौरे से सीधे यहाँ आए कई खिलाड़ियों को आराम दिया.
धवन और रायडू की पारी की वजह से भारत ने खड़ा किया मजबूत स्कोर

मैच की पहली पारी में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 7 विकेट पर 285 रन बनाए. हांगकांग को ये मैच जीतने के लिए 286 रन बनाने हैं.इस मैच में शिखर धवन ने अपने वनडे करियर का 14वां शतक लगाया. धवन ने इस शतकीय पारी में 105 गेंदों का सामना करते हुए 13 चौके लगाए. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 90 से ज्यादा का रहा. उनके अलावा रायडू ने भी 60 रन की पारी खेली.उनके अलावा कार्तिक ने भी 33 रन की पारी खेली. उनके अलावा केदार ने भी 25 रन का योगदान दिया. हालांकि उनके अलावा कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका था.
धोनी डक पर हुए आउट

पारी के 40.4 ओवर में धवन शानदार शतक लागने के बाद आउट हो गए. उनके आउट होने के बाद उम्मीद की जा रही थी कि धोनी आज बड़ा धमाल करेंगे. लेकिन इस दौरान ऐसा कुछ नही हो सका. धोनी सिर्फ तीन गेंद खेल कर आउट हो गए. धोनी आज अपना खाता खोल भी नही पाए. डक पर आउट होने के बाद धोनी के चेहरे पर निराशा साफ़ दिखाई दे रही थी.उनके जल्द आउट होने के बाद कोई भी बल्लेबाज़ कुछ ख़ास नही कर सका था.जिस वजह से भारत हांगकांग के खिलाफ 300 रन नही बना पाया. उनके इस तरह आउट होने की वजह से धोनी के फैन्स भी खासे निराश हो गए.
विडियो देखने के लिए यहाँ क्लिक करें
Disappointed dhoni fan pic.twitter.com/JAtNyr0PwP
— Vinay Tripathi (@VinayTr85616518) September 18, 2018
The post विडियो: धोनी के डक पर आउट होने के बाद निराश हुआ धोनी का नन्हा फैन्स, कैमरे के सामने किया कुछ ऐसा भावुक हो उठेंगे आप appeared first on SportzWiki Hindi.