Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

सन्यास की घोषणा कर चुके कुक की सलाना आय देख हो सकती हैं आपको भी हैरानी

इंग्लैंड की ओर से टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टीम के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास घोषणा कर दी . भारत के खिलाफ आखिरी टेस्ट के बाद वो वो क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. ऐसे में आज हम आप को कुक की सालाना कमाई के बारें में बताने जा रहें हैं. तो आइये जानते है कि कुक एक साल में कितना कमाते है.

कुक ने की संन्यास की घोषणा 

Cook will retire after London Test

कुक ने संन्यास की घोषणा करते हुए कहा कि “पिछले कुछ महीनों में काफी विचार करने के बाद मैंने यह फैसला लिया है कि मैं इस श्रृंखला के खत्म होने के साथ ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को भी अलविदा कह दूंगा.”

उन्होंने आगे कहा, ‘’ मैं जानता हूं कि आज दुख का दिन है, लेकिन मैंने अपना शत प्रतिशत इस खेल को दिया है और मुझे इस बात की खुशी है. इसलिए मैं यह काम हंस के कर रहा हूं.”

कुछ इस तरह का रहा है करियर 

एलिस्टर कुक ने अपने करियर की शुरुआत 2006 में भारत के खिलाफ नागपुर में की थी. उन्होंने इस मैच में शतक लगाया था. यह संयोग ही है कि उनके करियर का आखिरी टेस्ट मैच भी भारत के ही खिलाफ होगा. 33 वर्ष के एलिस्टर कुक ने अब तक कुल 160 टेस्ट मैचों में 32 शतकों की मदद से 12,254 रन बनाए हैं. उन्होंने बतौर ओपनिंग बल्लेबाज 11,627 रन बनाने का भी रिकार्ड कायम किया है.

कुक साल में इतने रुपये कमाते है 

इंग्लैंड के खिलाड़ियों को सभी तीन प्रारूपों में प्रमुख सितारों को £ 1 मिलियन प्रति वर्ष के केंद्रीय अनुबंधों के साथ पुरस्कृत किया जाता है. हाल ही में एशेज श्रृंखला के रूप में, कुक को सबसे अधिक आकर्षक अनुबंध दिया गया था.

ऐसा कहा गया था कि 33 वर्षीय को  1.5 मिलियन पाउंड के रिटेन किया था,जिसमे टेस्ट मैच के लिए 15,000 पाउंड, एक ओडीआई के लिए £ 7,500 और टी -20 मैच के लिए £ 3,500  मैच फीस मिल रही थी. नेट वर्थ सर्वर के अनुसार, कुक का अनुमानित कमाई  £ 2.33 मिलियन है. 

The post सन्यास की घोषणा कर चुके कुक की सलाना आय देख हो सकती हैं आपको भी हैरानी appeared first on SportzWiki Hindi.