Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

भारतीय टीम के इस खिलाड़ी ने धोनी को लेकर कही ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट का 14वां संस्करण की शुरुआत हो चुकी है साथ ही इस टूर्नामेंट के कुछ शुरुआती मैच भी हो चुके है। कल भारतीय टीम भी अपना पहला मैच खेलेगी। साथ ही आपको बता दे की अबकी बार एशिया कप संयुक्त अरब अमीरात में हो रहा है। इस टूर्नामेंट में छह टीम खिताब के लिए संघर्ष कर रही है। अबकी बाद भारतीय टीम की कमान रोहित शर्मा के हाथों में है। इस बाद टीम में कई युवा चेहरों को शामिल किया गया है। साथ ही भारतीय टीम अबकी बार एशिया कप को जीतकर विश्व कप में अपनी दमदार दावेदारी पेश करेगी।

खबरों के अनुसार बताया जा रहा है कि अब भी विराट कोहली को लेकर भी मांग की गयी थी की उनको इस टूर्नामेंट में हों चाहिए लेकिन उनको अभी आराम दिया गया। साथ ही अबकी बार अंबाती रायडू ने भी टीम में अपनी जगह बनायी है और वह इस जगह को हमेशा के लिए पक्की करना चाहते है इसलिए वह इस टूर्नामेंट में प्रेरणा और मार्गदर्शन के लिए महेंद्र सिंह धोनी की सलाह ले रहें है। रायडू ने हाल ही में एक बयान में कहा है की इस टूर्नामेंट पर टीम को कोहली की कमी महसूस होगी लेकिन उन्होंने कहा की हमारी टीम जीत के लिए पूरी तरह से तैयार है। साथ ही धोनी की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा है कि धोनी ने इस सत्र में मुझे उबरने के लिए काफी मदद की।

साथ ही आपको बता दे की विश्व कप में अब एक साल से भी कम का समय बचा है और भारतीय टीम को अच्छे खिलाडियों की जरूरत है लेकिन अभी तक भारत के पास मध्यक्रम में कोई अच्छा बल्लेबाज नही है ऐसे में रायुडू जैसे खिलाड़ियों के लिए टीम में अपनी जगह पक्की करने का बेहतरीन मौका है।

एशिया कप: पाकिस्तान-हांगकांग मैच में इस लड़की ने अपनी खूबसूरती से सबको बनाया दीवाना



Herald