Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एशिया कप : पाकिस्तान के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा !

Asia Cup: Today India will play against Hong Kong

जिस मैच का करोड़ो क्रिकेट प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार था. वह मैच 19 सितंबर को भारतीय टीम और पाकिस्तान की टीम के बीच खेला दुबई क्रिकेट स्टेडियम में खेला जायेगा.

एशिया कप के लिए भारतीय टीम में कुल 16 खिलाड़ी शामिल हैं, इसलिए कप्तान रोहित शर्मा को टीम की प्लेइंग इलेवन से पांच खिलाड़ियों को बाहर रखना होगा. आज हम आपकों उन पांच खिलाड़ियों के ही नाम बताएंगे, जिन्हें रोहित शर्मा टीम की प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं.

मनीष पांडे 

मनीष पांडे को हांगकांग के खिलाफ भी भारतीय टीम में जगह नहीं मिली थी. अब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भी भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में जगह मिलना मुश्किल लग रहा हैं.

भारत के पास मध्यक्रम में अम्बाती रायडू व केदार जाधव जैसे बल्लेबाज मौजूद हैं. ऐसे में मनीष पांडे को पाकिस्तान के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना पड़ सकता हैं.

दिनेश कार्तिक 

दिनेश कार्तिक को हांगकांग के खिलाफ प्लेइंग इलेवन में जगह मिली थी, लेकिन पाकिस्तान के खिलाफ वह टीम से बाहर बैठ सकते हैं. धोनी के पहले ही टीम में होने के कारण दिनेश कार्तिक का टीम से बाहर होना लगभग तय हैं.

अक्षर पटेल 

अक्षर पटेल का तो प्लेइंग इलेवन से बाहर बैठना तय हैं. वह हांगकांग के खिलाफ भी प्लेइंग इलेवन में नहीं खेले थे. अब उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ भी बैंच में बैठकर ही मैच देखना पड़ेगा. टीम में पहले से ही चहल और कुलदीप की स्टार जोड़ी होने के कारण अक्षर पटेल को प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिल पायेगा.

शार्दुल ठाकुर 

शार्दुल ठाकुर को भी पाकिस्तान की टीम के खिलाफ मौका मिलना बहुत मुश्किल हैं. हालाँकि, उन्हें हांगकांग के खिलाफ भारतीय टीम में मौका मिला था, लेकिन जब हार्दिक पांड्या टीम में वापस आयेंगे, तो उनका टीम से बाहर जाना तय हैं.

खलील अहमद 

खलील को हांगकांग के खिलाफ अपना डेब्यू करने का मौका मिला था, लेकिन भारतीय टींम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी के कारण खलील अहमद भी टीम की प्लेइंग से बाहर जायेंगे.

 

The post एशिया कप : पाकिस्तान के खिलाफ इन पांच खिलाड़ियों को प्लेइंग इलेवन से बाहर रख सकते हैं कप्तान रोहित शर्मा ! appeared first on SportzWiki Hindi.