भारत और बांग्लादेश के बीच एशिया कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान मुर्तजा ने बड़ा बयान दे दिया है. उनका कहना है कि वो एशिया कप पहले मैच से जीत गया है. इस दौरान साफ़ किया कि उनकी टीम भारत से ज्यादा अच्छी है और इस एशिया कप की सबसे बेस्ट है.
हमने पहले ही मैच से एशिया कप से जीत लिया था

मैच से पहले मीडिया से बात करते हुए मुर्तजा ने कहा कि मै से ईमानदारी से कहूं तो जिस समय तमीम श्रीलंका के खिलाफ मुश्फिकुर की मदद के लिए अंतिम खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरा तभी मैंने एशिया कप जीत लिया था.
आपको बता दे कि श्रीलंका के खिलाफ हुए पहले मैच में तमीम के हाथ में लकमल की गेंद लग गई थी,जिससे उनकी कलाई टूट गई थी और उन्हें मैदान से जाना पड़ा था. हालांकि बाद में वो टीम की मदद के लिए वापस आए थे और उन्होंने अंत तक बल्लेबाज़ी की. उनको इस तरह से देख सभी ने उनकी तारीफ की.
हमे लगातार सीखने को मिल रहा है

फाइनल मैचों में टीम की हार को लेकर बात करते हुए उन्होंने कहा कि
“हर टूर्नामेंट का सफर अलग तरह का होता है, फिर चाहे इसमें 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल हो या फिर 2016 में भारत के खिलाफ फाइनल. हर बार हमने कुछ मुश्किल हालात का सामना किया, इनसे निपटे और फाइनल में पहुंचे.”
आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि
“इस बार टूर्नामेंट का यह सफर बहुत मुश्किल था, क्योंकि हमने पहले मैच से खिलाड़ियों को चोटिल होने के कारण गंवाना शुरू कर दिया था. ये भी चिंताए थी कि मुश्फिकुर रहिम भी खेलेंगे या नहीं, फिर भी वह फिट नहीं होने के बावजूद खेले. हमें उनसे सीख लेनी चाहिए. मुझे उम्मीद है कि टीम के खिलाडी आगे आएँगे और बेहतर करेंगे.”
The post मशरफे मुर्तजा ने फाइनल से पहले भारत को दिया चुनौती, कहा पहले ही मैच में जीत लिया था एशिया कप appeared first on SportzWiki Hindi.