Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

लुकाकु के दो गोल से बेल्जियम ने आइसलैंड को हराया

रेकजाविक
 रोमेलु लुकाकु के दो गोल की मदद से बेल्जियम ने नेशन्स लीग कप फुटबाॅल टूर्नामेंट में अपने अभियान की शुरुआत आइसलैंड पर 3-0 की जीत के साथ की।          

विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचे बेल्जियम की ओर से एडेन हेजार्ड ने 29वें मिनट में पेनल्टी पर गोल दागा जिसके बाद मैनचेस्टर यूनाईटेड के स्ट्राइकर लुकाकू ने दोनों हाफ में एक-एक गोल किया।

बेल्जियम और स्विट्जरलैंड दोनों के बराबर तीन-तीन अंक हैं। स्विट्जरलैंड ने अपने पहले मैच में आइसलैंड को ही 6-0 से हराया था।