Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

एलेस्टर कुक ने तोड़ा संगकारा ये रिकॉर्ड, इस मामलें में ये भारतीय टॉप पर

इंटरनेट डेस्क। क्रिकेट के मैदान में कई ऐसे बल्लेबाज हुए है। जिन्होंने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है और रन बनाए है। हाल ही इंग्लैंड टीम के पूर्व कप्तान व ओपनर बल्लेबाज एलिस्टर कुक ने टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। एलिस्टर कुक ने भारत के खिलाफ पांचवे टेस्ट में टेस्ट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया और इस मामलें श्रीलंका के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमार संगकारा को पीछे छोड़ दिया है। आज आपको टेस्ट मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों के बारें में बताने जा रहे है। तो आइए नजर डालिए...

सचिन तेंदुलकर : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान व भारतरत्न सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 200 टेस्ट मैच खेले है। सचिन ने इस दौरान टेस्ट में सबसे ज्यादा 15921 रन बनाए है। सचिन इस मामलें में टॉप पर है।

रिकी पोंटिग : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिग ने आॅस्ट्रेलिया टीम को लगातार दो बार विश्वकप जीताने का रिकॉर्ड बनाया है। रिकी पोंटिग ने अपने टेस्ट करियर में 168 मैच खेले है और इस दौरान पोंटिग ने 13378 रन बनाए है।

जैक कैलिस : साउथ अफ्रीका के पूर्व कप्तान व आॅलराउंडर खिलाड़ी जैक कैलिस ने​ क्रिकेट के मैदान में कई शानदार रिकॉर्ड बनाए है। कैलिस ने टेस्ट करियर में 166 मैचों में 13289 रन बनाए है।

राहुल द्रविड़ : भारतीय टीम की द वॉल के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ ने क्रिकेट के मैदान में कई रिकॉर्ड बनाए है। राहुल द्रविड़ ने अपने टेस्ट करियर में 164 मैचों में 13288 रन बनाए है।

एलिस्टर कुक : एलिस्टर कुक इंग्लैंड के पूर्व कप्तान व आक्रामक ओपनर बल्लेबाज है। एलिस्टर कुक भारत के​ खिलाफ अपने जलवे बिखेर रहे है। कुक ने अपने टेस्ट करियर में 161 मैचों में 12472 रन बनाए है। कुक इस टेस्ट सीरीज के बाद अपने क्रिकेट करियर से संन्यास ले रहे है।