Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

वीडियो: रविचन्द्रन अश्विन की खतरनाक गेंद पर बल्लेबाज ने खाया चकमा, पन्त हुए चोटिल

भारत और इंग्लैंड की बीच साउथहैम्पटन में सीरीज का चौथा मैच खेला जा रहा है. इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज रिषभ पंत स्पिनर रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बीट हो गए और गेंद उनके हेलमेट में जाकर लगी. इंग्लैंड ने तीसरे दिन का खेल ख़त्म होने तक दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 260 रन बनाकर 233 रनों की बढ़त बना ली है.

अश्विन की गेंद पर पंत हुए चोटिल 

मैच के तीसरे दिन 77वें ओवर में जॉस बटलर और सैम करन बल्लेबाजी कर रहे थे. 77वां ओवर कर रहे अश्विन की चौथी गेंद पर बल्लेबाज के साथ-साथ विकेटकीपर रिषभ पंत भी पूरी तरह बीट हो गए और गेंद जाकर हेलमेट पर लगी. जिससे पंत चोटिल हो गए. हालांकि अच्छा हुआ वह गंभीर चोट का शिकार नहीं हुए.

मैच में इंग्लैंड ने पहली पारी में ऑल आउट होकर 246 रन बनाए थे. जिसके जवाब में भारतीय टीम ने 273 रन बनाए. भारत की ओर से चेतेश्वर पुजारा 132 रन बनाकर नाबाद रहे. जबकि दूसरा कोई बल्लेबाज अर्द्धशतक भी नहीं लगा सका. इसके बाद इंग्लैंड ने दूसरी पारी में 8 विकेट खोकर 260 रन बना लिए हैं.

पहली पारी में 78 रन बनाकर शानदार बल्लेबाजी करने वाले युवा सैम करन दूसरी पारी में भी तीसरे दिन नाबाद 37 रन बनाकर वापस लौटे.

अब जब आज मैच के चौथे दिन भारतीय टीम मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश इंग्लैंड को जल्द ऑल आउट करने पर होगी. वह लंच से पहले ही इंग्लैंड टीम को ऑल आउट कर बल्लेबाजी के लिए उतरना चाहेगी. जिससे इंग्लैंड द्वारा दिए गए लक्ष्य को वह आसानी से हासिल कर सके.

इंग्लैंड इस सीरीज में 2-1 से आगे है. भारत को पहले दोनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था. जिसके बाद नॉटिंघम में खेले गए तीसरे मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए 203 से एक बड़ी जीत दर्ज की. सीरीज पर कब्ज़ा जमाने के लिए टीम को इस मैच में और अगले मैच में भी जीत दर्ज करनी होगी.

The post वीडियो: रविचन्द्रन अश्विन की खतरनाक गेंद पर बल्लेबाज ने खाया चकमा, पन्त हुए चोटिल appeared first on SportzWiki Hindi.