Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

महिला क्रिकेट : चामारी अटापट्टू की श्रींलका की टीम में वापसी

Women's Cricket: Sri Lanka's return to Chamari Atapattu's team

गाले, 6 सितम्बर; भारत के खिलाफ 11 सितम्बर से शुरू होने वाले तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका की 15 सदस्यीय टीम में चामारी अटापट्टू की वापसी हुई है। उन्हें टीम की कमान सौंपी गई है। ‘क्रिकइंफो’ के अनुसार, टीम की शीर्ष बल्लेबाजों में से एक अटापट्टू डेंगू के कारण जून में हुए एशिया कप में हिस्सा नहीं ले पाईं थीं। मैदान पर वापसी करने के बाद वह यॉर्कशायर डायमंड्स के लिए वुमेंस सुपर लीग में खेलीं।

इनके अलावा, बल्लेबाज इमाल्का मेंडिस की भी दो साल बाद टीम में वापसी हुई है जबकि चयनकर्ताओं ने हरफनमौला खिलाड़ी 17 वर्षीय कविशा दिल्हारी को एक बार फिर मौका दिया है। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में पदार्पण किया था।

टीम : चामारी अटापट्टू (कप्तान), प्रसादानी वीराकोडी, अनुष्का संजीवनी, निपुनी हंसिका, हसीनी परेरा, दिलानी मनोडारा, शशिकला सिरिवर्डेना, निलाक्षी डी सिल्वा, इमाल्का मेंडिस, श्रीपाली वीराकोडी, सुगंदिका कुमारी, इनोका रणवीरा, उदेशिका प्रबोधिनी, अमा कंचना, कविशा दिल्हारी।

The post महिला क्रिकेट : चामारी अटापट्टू की श्रींलका की टीम में वापसी appeared first on SportzWiki Hindi.