Halo !!! Saya Kang Ismet, ini adalah blog tentang AMP HTML dan cara penerapannya

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में शाहिद अफरीदी को मिला ये ख़ास सम्मान

shahid afridi

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पहले सीजन में पाकिस्तान के ऑल राउंडर खिलाड़ी शाहिद अफरीदी एक टीम के आइकॉन प्लेयर बने हैं. एपीएल की शुरुआत 5 अक्टूबर से हो रही है. इस पहले एडिशन का आयोजन संयुक्‍त अरब अमीरात (यूएई) के शारजाह में किया जाएगा.

इस टीम ने बनाया अफरीदी को अपना आइकॉन 

सोमवार को दुबई में अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड और स्निक्सर स्पोर्ट्स द्वारा एपीएल टी-20 प्लेयर ड्राफ्ट का आयोजन किया गया. इस दौरान पक्तिया टीम ने शाहिद अफरीदी को अपने आइकॉन खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया.

अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान को काबुल ने अपनी टीम के शीर्ष खिलाड़ी के तौर पर टीम में शामिल किया. वहीं बाल्‍ख टीम ने क्रिस गेल को अपनी टीम का हिस्सा बनाया. टीम नंगरहार ने तूफानी ऑल राउंडर आंद्रे रसेल को अपनी टीम में शामिल किया. जबकि टीम कांधार ने ब्रेंडन मैक्कुल को अपने टीम का हिस्सा बनाया. सभी टीमें कम से कम 17 जबकि अधिकतम 20 खिलाड़ी ले सकती हैं.

पहले एडिशन में पांच टीमें

इस टी-20 टूर्नामेंट में 5 टीमें हैं. इनका नाम अफगान के प्रांतों पर रखा गया है जिनमें काबुल, कांधार, नांगरहार, पक्तिया और बाल्‍ख टीमें शामिल हैं.

afghanistan premier league

एपीएल के सहयोगी स्निक्सर स्पोर्ट्स के सीईओ आशीष सेठी ने कहा

”हमने दुनिया भर के खिलाड़ियों में असाधारण रूचि देखी है. अफगानिस्तान सिर्फ क्रिकेट प्रेमी देश के रूप में नहीं बल्कि प्रतिभा के रूप में भी उभर रहा है. यह टूर्नामेंट ना सिर्फ खिलाड़ियों को एक प्लेटफ़ॉर्म प्रदान करेगी बल्कि अंतर्राष्ट्रीय दर्शकों के लिए मनोरंजन का साधन भी बनेगा.”

पहले सीजन में होंगे 23 मैच 

अफगानिस्तान प्रीमियर लीग के पहले सीजन में कुल 23 मैच खेले जाएंगे. आयोजनकार्ताओं को उम्‍मीद है कि जाने-माने शारजाह स्‍टेडियम में दर्शकों की भीड़ पर्याप्त रहेगी. वर्ष 2010 से अफगान क्रिकेट का घर शारजाह रहा है.

The post अफगानिस्तान प्रीमियर लीग में शाहिद अफरीदी को मिला ये ख़ास सम्मान appeared first on SportzWiki Hindi.